Close

सिंगर जुबिन नौटियाल बने पापा, गणेश चतुर्थी के दिन पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, दो साल पहले अपने बचपन के प्यार से गुपचुप रचाई थी शादी (Jubin Nautiyal Becomes Father, Blessed With Baby Boy On the Auspicious Day Of Ganesh Chaturthi)

रातां लंबियां, तुझे कितना चाहने लगे हम, जिंदगी कुछ तो बता जैसे कई हिट गाने वाले और अपनी मखमली आवाज़ से सबको दीवाना बना देनेवाले सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) फिलहाल सातवें आसमान पर हैं. इस साल गणेश चतुर्थी सिंगर के जीवन में खुशियां ही खुशियां ले आई है. जुबिन पापा (Jubin Nautiyal Becomes Father) बन गए हैं. शादी के दो साल बाद उनकी पत्नी ने गणेश चतुर्थी के दिन बेबी बॉय (Jubin Nautiyal Blessed With Baby Boy) को जन्म दिया है. जाहिर है पापा बनकर जुबिन बेहद खुश हैं और उनके घर जश्न का माहौल है.

Jubin Nautiyal

अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखनेवाले जुबिन ने शादी की तरह ही पापा बनने की बात भी सीक्रेट ही रखी थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ भी ये गुड न्यूज़ शेयर नहीं की थी. लेकिन हाल ही में जब ये न्यूज़ लीक हुई तो जुबिन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान ये खुशी शेयर की.

Jubin Nautiyal

जुबिन ने कहा, “हां मैं पापा बन गया हूं. मेरे बेटे का जन्म 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के शुभ दिन हुआ है. दोनों डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं और दोनों हेल्दी हैं.”

Jubin Nautiyal

जुबिन ने बताया कि फिलहाल वो और उनकी पूरी फैमिली घर में आए नन्हे मेहमान के साथ हर पल को एंजॉय कर रहे हैं. बेटे के नाम के बारे में पूछे जाने पर जुबिन ने बताया कि, बच्चे के नाम पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. “हमने अभी बेटे का नाम डिसाइड नहीं किया है. फिलहाल हम उसके साथ खूबसूरत पलों को जी रहे हैं.”

Jubin Nautiyal

जैसे ही फैंस को ये गुड न्यूज मिली, वो सोशल मीडिया पर जुबिन को बधाई देने लगे. साथ ही फैंस जुबिन स3 बेटे की झलक दिखाने की अपील कर रहे हैं.

Jubin Nautiyal

बता दें कि जुबिन अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की नज़रों से हमेशा दूर ही रखते हैं. उन्होंने शादी भी बेहद सीक्रेटली की थी. उन्होंने अपने बचपन के प्यार से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी, जिसमें फैमिली और क्लोज़ फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे.  शादी के डेढ़ साल बाद जब जुबिन की शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, तब उनके पापा ने उनकी शादी की न्यूज़ कन्फर्म की. और अब वाइफ की प्रेग्नेंसी की बात भी उन्होंने सीक्रेट ही रखी.

Share this article