गोविंदा और सुनीता आहूजा (Govinda And Ssunita Ahuja) के बीच हुई अनबन की खबरों से सोशल माड़िया भर हुआ है. अब तो कोमल रानी (Komal Rani) भी आरोप प्रत्यारोप की इस लड़ाई में कूद पड़ी हैं. इन सबके बीच बॉलीवुड एक्टर गोविंदा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) पहुंचे.

सोशल मीडिया पर छाए फैमिली ड्रामे के बाद हाल ही में बॉलीवुड के चींचीं भैया यानी गोविंदा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे. मंदिर पहुंचने के बाद चींचीं भैया ने भगवान महाकाल की पूजा की. बाबा का आशीर्वाद लिया. अपनी फैमिली की खुशी, सुख-समृद्धि और भलाई के लिए आशीर्वाद मांगा.

अपने मंदिर विजिट के दौरान गोविंदा ने बाबा महाकाल के चरणों में प्रार्थना की. उसके बाद मंदिर में होने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया.

भगवान की पूजा करते हुए वैदिक मंत्रों का जाप और दंडवत प्रणाम किया. अपने परिवार की सुख-समृद्धि, सभी कष्टों और बीमारियों से मुक्ति के लिए प्रार्थना की. इसके अलावा गोविंदा ने हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयकारे लगाए.

मंदिर विजिट करने के बाद गोविंदा अपने फैंस से मिले.
