संजय दत्त (Sanjay Dutt) हर साल पितृपक्ष (PitruPaksh) में विधि विधान से अपने माता-पिता और पितरों का श्राद्ध करते हैं और पिंडदान करके तर्पण करते हैं. इस साल संजू बाबा पिंडदान करने के लिए (Bihar) के गया (Gaya) में (Sanjay Dutt visits Gaya, Bihar) पहुंचे, जहां पहुंचकर एक्टर ने अपने पूर्वजों और पितरों का पिंडदान (Sanjay Dutt Performs Pind Daan) किया. हाल ही में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

हिंदू मान्यता के अनुसार अगर बिहार के गया में पूर्वजों और पितरों का पिंडदान किया जाए, तो उस व्यक्ति की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसलिए संजय दत्त भी अपने माता- पिता दिवंगत एक्टर सुनील दत्त और नरगिस दत्त की आत्मा की शांति के लिए वहां पिंडदान करने पहुंचे.

सोशल मीडिया पर संजय दत्त का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो पंडितों के साथ पूरे विधि-विधान के साथ पिंडदान और तर्पण कर रहे हैं. हिंदू मान्यताओं से गहराई से जुड़े हुए संजय दत्त व्हाइट-कुर्ता पायजामा पहने नंगे पैर तर्पण करते दिख रहे हैं.पंडित के मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने पूरी श्रद्धा भाव से पिंडदान किया और पिता सुनील दत्त और मां नरगिस दत्त की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

संजय दत्त का ये वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसको देखकर अब हर कोई एक्टर की तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है. फैंस का कहना है कि इतने बड़े स्टार होकर भी अपनी जड़ों से इतने जुड़े हुए हैं संजय दत्त. लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए.

ये पहली बार नहीं है जब संजय दत्त पितरों के श्राद्ध कर्म के लिए गया पहुंचे हों. वो लगभग हर साल पितृपक्ष में गया जाकर पिंडदान करते हैं, ताकि उनके माता-पिता और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति हो.
