सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को मुश्ताक खान की प्रेयर मीट (Mushtaq Khan’s Prayer Meet) से बाहर निकलते हुए देख जा सकता है. इस वीडियो के वायरल होने से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है.

टीवी और फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर मुश्ताक खान मुंबई के नानावती अस्पताल में कैंसर से 24 सितंबर 2026 को निधन हो गया. अहम बात ये थी कि मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड का एक भी बड़ा चेहरा नजर नहीं आया.

बीते कल बुधवार को मुश्ताक खान की प्रेयर मीट थी, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए. एक्टर राजपाल यादव भी मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में पहुंचे. लेकिन उन्हें बेइज्जत करके बाहर निकाल लिया. उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो में एक महिला जोर जोर से चिल्ला रही है. फिर इसके बाद राजपाल यादव वहां से चले जाते हैं. एक्टर के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि प्रेयर मीट में राजपाल यादव के साथ ऐसा व्यवहार क्यों बेइज्जती क्यों हुई.

सच ये है कि वीडियो में एक महिला बोलती- ‘आपको अब बाहर भेजा जाएगा. हमने समझाया आपको. आप क्यों ऐसा कर रहे हो? ये कोई जगह है सेल्फी लेने की? राजपाल यादव वहीं खड़े रहते हैं. और मीडिया से बात करते रहते हैं. दोबारा महिला के चिल्लाने के पर राजपाल अपनी टीम के साथ वहां से चले जाते हैं.

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- राजपाल यादव की बेइज्जती हुई और उन्हें मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से निकाला गया. लेकिन क्यों? यूजर्स की जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सच नहीं है. असल में वो महिला राजपाल यादव पर नहीं चिल्ला रही थीं. एक और वीडियो में आप देख सकते हैं कि राजपाल यादव के पास में एक लड़का खड़ा अपनी सेल्फी ले रहा था. असल में महिला उस लड़के को चिल्लाकर उसे जाने को कहती हैं. फिर वो लड़का वहाँ से चला जाता है. असल में राजपाल यादव के वीडियो को गलत तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.
