Close

‘जैसा मैं सोचता था कि राम ऐसे चलते होंगे, ऐसे बैठते होंगे, ऐसे देखते होंगे, वो सारी खूबियां हैं रणबीर में’ टीवी के राम अरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ (Arun Govil praises Ranbir Kapoor, Says- What I had imagined—that Ram would walk like this, sit like this, speak like this I can see all these qualities in him)

टीवी शो ‘रामायण’ (Ramayana) में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) दशकों से  भगवान श्रीराम के रूप में भी दर्शकों और फैंस के मन में बसे हुए हैं. उनके फैंस आज भी उन्हें देखते ही हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम करते हैं और उनका आशीर्वाद लेने आते हैं.  अरुण को जल्द ही डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म ‘रामायणम्’ में राजा दशरथ के किरदार में नज़र आएंगे, जिसमें श्रीराम का किरदार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) निभा रहे हैं. हाल ही में अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की जीभर तारीफ (Arun Govil praises Ranbir Kapoor) की और उन्हें श्रीराम के रोल के लिए परफेक्ट चॉइस बताया.

Arun Govil

अरुण गोविल ने कहा कि आज के स्टार्स में से रणबीर कपूर ही श्रीराम के रोल के लिए एकदम सही हैं. उन्होंने कहा, “जैसा मैं सोचता था कि राम ऐसे चलते होंगे, ऐसे बैठते होंगे, ऐसे देखते होंगे, बात करते होंगे, तो ये सारी बातें रणबीर कपूर में हैं.”

Ranbir Kapoor

रणबीर की तारीफ करते हुए अरुण गोविल ने कहा, “आमतौर पर आप किसी भी स्टार को सबके सामने किसी का पैर छूते हुए नहीं देखेंगे, लेकिन रणबीर हमेशा मेरे पैर छूते हैं.”

Ranbir Kapoor

हालांकि अरुण गोविल को उनके इस स्टेटमेंट के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि ऐसा बोलकर अपना जन्म मत खराब करिए. वहीं कुछ यूज़र्स ने लिखा, ‘लगता है आपने ‘एनिमल’ फ़िल्म नहीं देखी. पक्का ये फ़िल्म फ्लॉप होगी.’

Ranbir Kapoor

 

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. नमित के प्राइम फोकस स्टूडियोज और VFX स्टूडियो DNEG के सहयोग से यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस को तैयार किया जा रहा है. रणबीर कपूर के साथ फिल्म में साई पल्लवी की जोड़ी नजर आएगी, जो मां सीता के किरदार में हैं. ‘केजीएफ’ स्टार यश, रावण के रोल में, सनी देओल, हनुमान के रोल में और रवि दुबे, लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे. इसमें ऑस्कर विजेता संगीतकार हांस जिमर और ए आर रहमान मिलकर म्यूजिक दे रहे हैं.

Share this article