Close

ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग 5th एनिवर्सरी सेलिब्रेट की, शेयर की अनसीन रोमांटिक फोटोज, बोले- It’s Our Birthday (Hrithik Roshan Celebrates 5th Anniversary With Girlfriend Saba Azad, Shares Unseen Romantic Photos)

ऋतिक रोशन और सबा आजाद (Hrithik Roshan) के रिश्ते ने आज 1 अक्टूबर को 5 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर ऋतिक रोशन ने आज 1 अक्टूबर को अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ मिलकर अपने रिश्ते की 5th एनिवर्सरी (5th Anniversary) सेलिब्रेट की. इस खास मौके पर ऋतिक रोशन ने सोशल।मीडिया पर कुछ अनसीन रोमांटिक फोटोज और स्वीट नोट शेयर किया है.

Hrithik Roshan With Girlfriend Saba Azad

ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने साल 2022 में अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार किया था. आज 1 अक्टूबर को उनके रिश्ते को 5 साल पूरे हो गए हैं. आज के दिन लव बर्ड ने अपने रिलेशनशिप की 5th एनिवर्सरी सेलिब्रेट की.

Hrithik Roshan With Girlfriend Saba Azad

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन में से रोमांटिक फोटोज को सीरीज शेयर की हैं. साथ बिताए हुए इन स्पेशल मोमेंट्स की झलकियां के साथ कहो न प्यार है एक्टर ने अपनी गर्ल फ्रेंड के लिए एक स्वीट नोट शेयर भी किया है.

Hrithik Roshan With Girlfriend Saba Azad

इस स्वीट नोट में ऋतिक रोशन ने लिखा है – ये हमारा बर्थडे है. 🥳🕺 हैप्पी 5th माय लव… फोटोज की सीरीज में से एक फोटो में ऋतिक और सबा सनसेट के समय समंदर के किनारे खड़े एक दूसरे के गले में बाहें डाले हुए रोमांटिक पोज दे रहे हैं.

Hrithik Roshan With Girlfriend Saba Azad

एक और तस्वीर में लव बर्ड प्लेन के अंदर सेल्फी पोज़ देते हुए दिखाई दे दिख रहा है. दोनों ने एविएशन-स्टाइल हेडसेट और विंटर के कपड़े पहने हुए हैं. ऋतिक ने अपने वेकेशन डायरी में से और भी सेल्फी वाली फोटोज शेयर कीं.Hrithik Roshan With Girlfriend Saba Azad

फैंस लव बर्ड की इन रोमांटिक फोटोज को बहुत पसंद कर रहे हैं.

Hrithik Roshan With Girlfriend Saba Azad

कमेंट बॉक्स में कमेंट करते हुए रेड हार्ट वाले इमोजी और रेड हार्ट आई वाले इमोजी सेंड किए हैं. बहुत यूजर्स ने हैप्पी एनिवर्सरी लिख कर कमेंट किया है.

Share this article