Close

राजपाल यादव को मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से किया बाहर, फैमिली हुई नाराज़, इंसल्ट फील कर रही है (Rajpal Yadav Asked To Leave Mushtaq Khan’s Prayer Meet Family Get Upset Insulted Fact Check Video)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को मुश्ताक खान की प्रेयर मीट (Mushtaq Khan’s Prayer Meet) से बाहर निकलते हुए देख जा सकता है. इस वीडियो के वायरल होने से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है.

Rajpal Yadav

टीवी और फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर मुश्ताक खान मुंबई के नानावती अस्पताल में कैंसर से 24 सितंबर 2026 को निधन हो गया. अहम बात ये थी कि मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड का एक भी बड़ा चेहरा नजर नहीं आया.

Rajpal Yadav

बीते कल बुधवार को मुश्ताक खान की प्रेयर मीट थी, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए. एक्टर राजपाल यादव भी मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में पहुंचे. लेकिन उन्हें बेइज्जत करके बाहर निकाल लिया. उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो में एक महिला जोर जोर से चिल्ला रही है. फिर इसके बाद राजपाल यादव वहां से चले जाते हैं. एक्टर के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि प्रेयर मीट में राजपाल यादव के साथ ऐसा व्यवहार क्यों बेइज्जती क्यों हुई.

Rajpal Yadav

सच ये है कि वीडियो में एक महिला बोलती- ‘आपको अब बाहर भेजा जाएगा. हमने समझाया आपको. आप क्यों ऐसा कर रहे हो? ये कोई जगह है सेल्फी लेने की? राजपाल यादव वहीं खड़े रहते हैं. और मीडिया से बात करते रहते हैं. दोबारा महिला के चिल्लाने के पर राजपाल अपनी टीम के साथ वहां से चले जाते हैं.

Rajpal Yadav

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- राजपाल यादव की बेइज्जती हुई और उन्हें मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से निकाला गया. लेकिन क्यों? यूजर्स की जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सच नहीं है. असल में वो महिला राजपाल यादव पर नहीं चिल्ला रही थीं. एक और वीडियो में आप देख सकते हैं कि राजपाल यादव के पास में एक लड़का खड़ा अपनी सेल्फी ले रहा था. असल में महिला उस लड़के को चिल्लाकर उसे जाने को कहती हैं. फिर वो लड़का वहाँ से चला जाता है. असल में राजपाल यादव के वीडियो को गलत तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

 

Share this article