Close

अरबाज़ खान की बेटी सिपारा हुई एक साल की, खान फैमिली की लाडली के बर्थडे में पहुंचा पूरा परिवार, चाचू सलमान खान का दिखा स्वैग (Arbaaz’s daughter Sipaara turns one, Khan family joins birthday bash, Chachu Salman Khan’s wins hearts with stylish look)

अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) और शूरा खान (Sshura Khan) की लाडली कल यानी 5 अक्टूबर को एक साल (Arbaaz’s daughter Sipaara turns one) की हो गई. खान फ़ैमिली की सबसे लाडली मेंबर का बर्थडे हो और शानदार जश्न न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. तो कल अरबाज़ की बिटिया रानी सिपारा खान (Sipaara) का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन (Sipaara Khan’s first birthday celebration) हुआ, जिसमें पूरा खान परिवार इकट्ठा हुआ. बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

अरबाज़ और शूरा 5 अक्टूबर, 2025 को पैरेंट्स बने थे. उन्होंने बेबी गर्ल को वेलकम किया था, जिसका नाम उन्होंने सिपारा रखा है. कल देर रात सिपारा के फर्स्ट बर्थडे की पार्टी रखी गई, जिसका जश्न मनाने के लिए पूरी फैमिली एक साथ आई.

बर्थडे में सिपारा को ब्लेसिंग देने दादा सलीम खान (Salim Khan) पहुंचे. हॉस्पिटल से डिसचार्ज होने के महीनों बाद सलीम खान नज़र आए. उनके साथ उनकी दोनों पत्नियां सलमा (Salma Khan) और हेलन (Helen) भी पार्टी में शिरकत करने पहुंचीं.

इसके अलावा सोहेल (Sohail Khan) अपने बेटे के साथ, बुआ अर्पिता (Arpita Khan) और अलविरा खान (Alvira Khan) भी पार्टी में पहुंचीं. अरबाज़ के बेटे अरहान (Arhaan)  भी अपनी छोटी बहन को बर्थडे विश करने पार्टी में शामिल हुए.

लेकिन जैसे ही चाचू सलमान खान (Salman Khan) ने एंट्री मारी, पूरा अटेंशन उन्होंने ही लूट लिया. वाइन कलर की फुल स्लीव टीशर्ट, डार्क डेनिम, सिग्नेचर सनग्लासेस में भाईजान बेहद स्टाइलिश लग रहे थे और पार्टी में आते ही अपने स्वैग से छा गए. सलमान की कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें अपने हैंडसम लुक से वो लोगों का दिल जीत रहे हैं.

सिपारा की बर्थडे पार्टी अरबाज़ के घर पर ही रखी गई थी और पार्टी का थीम सफारी रखा गया था. छोटी बहन सिपारा की बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें अरहान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, हालांकि उन्होंने इस पोस्ट में सिपारा को नहीं दिखाया है.

बता दें सिपारा अरबाज़ खान और शूरा खान की पहली संतान है. दोनों ने 24 दिसम्बर, 2023 को बेहद प्राइवेट सेरेमनी में निकाह किया था. इसके बाद 2025 में कपल ने बेटी को वेलकम किया था. उन्होंने अब तक सिपारा को लोगों की नज़रों से दूर रखा है और उसका फेस रिवील नहीं किया है.

 

Share this article