Close

यामी गौतम और आदित्य धर ने मुंबई को कहा अलविदा, हमेशा के लिए शिफ्ट हुए हिमाचल प्रदेश, 100 साल पुराने घर में रहेंगे कपल (Yami Gautam-Aditya Dhar Leave Mumbai, Shift Permanent Base To Himachal Pradesh)

एक रिपोर्ट के अनुसार नेशनल अवॉर्ड विनर यामी गौतम और आदित्य धर (Yami gautam And Adhity Dhar) ने सपनों के नगरी मुंबई छोड़ दी है. और अब उन्होंने शहरी भागदौड़ से दूर शांत जीवन बिताने के लिए हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बसने का फैसला किया है.

फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार – बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर ने अब हमेशा के लिए हिमाचल प्रदेश में रहने का फैसला किया है. बात दें कि 37 वर्षीय यामी गौतम का होम टाउन हिमाचल प्रदेश है. एक्ट्रेस का जन्म भी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था. इसलिए एक्ट्रेस का यहां से खास लगाव है.

जानकारी के लिए बता दें कि यामी गौतम अपनी शादी से पहले हिमाचल प्रदेश की मंडी के गोहर में 25 एकड़ जमीन पर फैला हुआ 100 साल पुराना हेरिटेज घर खरीदा था. इस घर से उनके बचपन की यादें गहराई से जुड़ी हुई है.

यामी गौतम और आदित्‍य धर का हिमाचल प्रदेश स्थित ये घर वुडन और स्टोन से बना है. घर के चारों ओर तरफ सेब, आलू, आलूबुखारा और अदरक के बगीचे हैं.

खबर के अनुसार धुरंधर कपल आदित्य धर और यामी ने अपने 100 साल पुराने घर को लक्जरी होम बनाने की बजाय सिंपल और एलिगेंट रखना पसंद किया है. जब भी कपल काम में बिजी नहीं रहता था तो शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर हिमाचल प्रदेश की शांत और खूबसूरत वादियों में रहने चले आते थे.

लेकिन रिपोर्ट के अनुसार अब कपल यहां परमानेंट श‍िफ्ट हो गया है. कपल के इस फैसले की वजह लाइमलाइट से दूर ‘शांत जीवन’ बिताने की चाह है. हालांकि काम के सिलसिले में कपल लगातार मुंबई आते-जाते रहेंगे.

Share this article