इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन(Shahanshah Amitabh Bachchan) आज 10 अक्टूबर 84 साल के हो गए हैं. हर रविवार को तरह इस रविवार को भी अमिताभ बच्चन के मुंबई में उनके घर ‘जलसा’ (Bunglow Jalsa) के बाहर फैंस अपने फेवरेट एक्टर को बर्थडे विश (Birthday Wish) करने के लिए जमा हुए हैं. बिग बी ने भी बहुत जोश के साथ अपने फैंस का अभिवादन किया.

आज, 11 अक्टूबर को बॉलीवुड के मेघा स्टार अमिताभ बच्चन अपना 84वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. सुपर स्टार के बर्थडे के खास मौके पर आज रविवार की सुबह मुंबई में उनके बंगले ‘जलसा’ के बाहर अनगिनत फैंस और फ़ॉलोअर्स जमा हुए. ताकि वे अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक देख सकें . उन्हें बर्थडे विश कर सकें.

सोशल मीडिया पर पैपराज़ी के अनेक वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में फैंस आज रविवार के दिन अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करने के लिए इंतज़ार करते हुए दिखे. एक वीडियो में एक्टर फैंस से मिलते और उनकी बर्थडे विशेस के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए नज़र आए.

वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में अमिताभ कड़ी सुरक्षा के बीच एक प्लेटफार्म पर चढ़कर अपने घर से बाहर निकलते हैं. उन्हें देखने के लिए भीड़ इंतज़ार कर रही हैं. अमिताभ ने भारी भीड़ का गर्मजोशी भरी मुस्कान और हाथ जोड़कर अभिवादन किया.

फैंस ने ज़ोरदार चीयर्स के साथ अमिताभ बच्चन का वेलकम किया. कई फैंस ने इस खास पल को कैमरे में कैप्चर करने के लिए अपने फोन निकाले. फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, तो उन्होंने भीड़ के प्यार को स्वीकार किया.

बर्थडे का जश्न पिछली शाम ही शुरू हो गया था, जब शनिवार रात फैंस ‘जलसा’ के बाहर जमा हुए थे. अपने बर्थडे के इस खास मौके पर अमिताभ ने X पर एक मैसेज शेयर किया.

उन्होंने लिखा- सुबह हो गई है और हम आपके साथ बैठे हैं. उनका यह मैसेज अपने फैंस के साथ लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को दिखाता है जिन्होंने इतने सालों में बिग बी का साथ दिया है.
