बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के 84वें बर्थडे (84th Birthday) पर बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय ने उन्हें बर्थडे विश किया है. ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर आराध्य बच्चन के साथ बिग बी की अनसीन फोटो शेयर की. एक्ट्रेस की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
बता दें कि अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करने वालों में सिर्फ ऐश्वर्या राय ही अकेली नहीं थीं, संजय दत्त, चिरंजीवी, प्रभास, अनुपम खेर, अजय देवगन, फराह खान, काजोल और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई सेलेब्रिटीज़ ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया.

बॉलीवुड के बिग बी बीते कल, रविवार 11 अक्टूबर को 84 साल के हो गए. सुपर स्टार के फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रेटी ने उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया. कुछ फैंस ऐसे भी थे जो उनके मुंबई में उनके घर जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए इंतजार कर रहे थे. लेकिन एक विश जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा. ये बर्थडे उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की तरफ से था.

ऐश्वर्या राय ने रविवार, आधी रात को अपने इंस्टाग्राम पर अपने ससुर अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया. एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ बिग बी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की. इस फोटो में आराध्या अपने दादाजी को गले लगाते हुए पोज दे रही हैं। फोटो में अमिताभ ओवरसाइज्ड जैकेट और बीनी कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं.

इस प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए साथ में ऐश्वर्या ने एक स्वीट नोट लिखा- हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट पा- दादाजी. ढेर सारा प्यार और भगवान का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे. ऐश्वर्या राय की ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.
