Close

दुर्गा पूजा में छाई आलिया भट्ट, ट्रेडीशनल बंगाली लुक में एक्ट्रेस ने चुराई लाइम लाइट, देखें तस्वीरें (Alia Bhatt’s traditional Bengali look steals the show at Durga Puja)

नॉर्थ बॉम्बे के सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंची आलिया भट्ट ने अपने ट्रेडिशनल बंगाली लुक से फैंस का दिल जीत लिया.

देशभर में नवरात्रि के मौके पर जगह जगह पंडालों में मां की प्रतिमा स्थापित की है. आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज तक पंडालों में दुर्गा मां के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं. एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी दुर्गा मां का आशीर्वाद लेने के लिए नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पंडाल पहुंची. इस दौरान आलिया ट्रेडिशनल बंगाली लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

मां के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने पहुंची गंगुबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस दौरान गोल्ड डॉट मोटिफ और मेटलिक बॉर्डर वाली ब्राइट फ्यूशिया पिंक कलर की साड़ी में बेहद स्टनिंग लग रही थीं.

उसके साथ एक्ट्रेस ने पफ स्लीव वाला स्काई ब्लू कलर का ब्लाउज पैयर किया.आलिया ने अपने आउटफिट के साथ स्टेटमेंट गोल्ड झुमके, गोल्डन चूड़ियाँ और एक कॉकटेल रिंग कैरी की.

अपने ट्रेडिशनल लुक को और ग्रेस देने के लिए ‘जिगरा’ एक्ट्रेस ने अपने बालों का बन बनाया है. बन को एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की डेलिकेट हेयर एक्सेसरीज़ और गजरे से सजाया.इस दौरान आलिया ने मिनिमल मेकअप किया. आँखों में काजल, ग्लॉसी लिप्स और माथे पर छोटी-सी काली बिंदी लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया.

फेस्टिवल के दौरान एक्ट्रेस आरती में शामिल हुई और मां का आशीर्वाद लिया. ट्रेडिशनल बंगाली लुक में आलिया के तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. और फैंस का ध्यान खींच रही हैं.

इस दौरान आलिया ने मिनिमल मेकअप किया. आँखों में काजल, ग्लॉसी लिप्स और माथे पर छोटी-सी काली बिंदी लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया.

फेस्टिवल के दौरान एक्ट्रेस आरती में शामिल हुई और मां का आशीर्वाद लिया. ट्रेडिशनल बंगाली लुक में आलिया के तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. और फैंस का ध्यान खींच रही हैं.

Share this article