शोबिज (Showbiz) को हमेशा के लिए अलविदा कह चुकी एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) ने ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ दिया है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए सना अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं. सना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने और सुनने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

टीवी एक्ट्रेस सना खान ने ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वे बेहद एक्टिव हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सना धर्म के बारे में ज्ञान देती रहती हैं. सना खान ने बीते कल अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.

जिसमें सना ने बच्चों को नमाज पढ़ने की सलाह दी है. लेकिन यूजर इस वीडियो में सना खान को फुल मेकअप में देख कर उन पर भड़क रहे हैं, उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में सना कहती है-

अगर आपकी जिंदगी में नमाज नहीं है और उसके बावजूद आप एक आसान वाली जिंदगी जी रहे हो.. खुशनुमा जिंदगी जी रहे हो तो हमें फिक्र करनी चाहिए कि अल्लाह ने सब कुछ हमें इसी दुनिया में दे दिया और शायद आखिर के लिए हमारे पास कुछ नहीं है पर ये डरने वाली बात है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में सना ने लिखा- हम अपनी फिक्र करें. खुद नमाज पढ़े. अपने बच्चे और साथी के साथ भी नमाज की फिक्र करें. सना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. सना के इस वीडियो पर ऑनलाइन यूजर्स रिएक्ट कर उन्हें ट्रोल कर रहे है.

ट्रोलिंग की वजह है कि ऑनलाइन यूजर्स को सना खान का फुल मेकअप लुक पसंद नहीं आ रहा है. एक यूजर्स ने लिखा- ये इतनी नेकी की बातें कहती हैं, धर्म का पाठ पढ़ाती हैं लेकिन खुद पूरी तरह से मेकअप में आती हैं, ये गलत है. आधी अधूरी सीख देना सही नहीं. कुछ यूजर्स ने सना की आईब्रो पर भी कमेंट किया.
