Close

अनीता आडवाणी के राजेश खन्ना की प्रॉपर्टी से हिस्सेदारी की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज (Supreme Court dismisses Anita Advani’s plea for a share in Rajesh Khanna’s property)

साल 2012 में राजेश खन्ना ने दुनिया से रुखसत हो गए थे. उनके जाने के बाद से ही उनके अंतिम दिनों में उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहीं एक्ट्रेस अनीता आडवाणी अपने हक़ के लिए गुहार लगा रही हैं. दरअसल, 18 जुलाई, 2012 में राजेश खन्ना की मृत्यु के बाद से ही अनीता अपनी पहचान और हक़ की लड़ाई लड़ रही हैं. उनका कहना है कि वे बरसों से राजेश खन्ना के साथ पत्नी के रूप में उनके आशीर्वाद वाले बंगले में रहीं. लेकिन उनके जाने के बाद उनके परिवार वालों ने उन्हें बंगले से बाहर कर दिया, जिससे उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंची.

 

राजेश खन्ना से जुड़ी अनीता आडवाणी की कई कही-अनकही बातें जानें अनीता आडवाणी की ज़ुबानी मेरी सहेली के उनके पॉडकास्ट पार्ट वन और टू में. पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

 

 

काका (राजेश खन्ना) और अनीता आडवाणी कपल की तरह रहते थे. उनके अंतिम समय के सालों में पत्नी, बेटियां कोई भी उनके साथ नहीं था. अनीता ही थीं, जो उनका साथ निभाती चली गईं. अब जब काका इस दुनिया में नहीं हैं तब उन्हें न तो उचित मान-सम्मान मिल पा रहा है और न ही धन-संपत्ति में हिस्सा.

Anita Advani

अनीता आडवाणी ने साल 2013 में भी कोर्ट में इस संदर्भ में याचिका दायर की थी. लेकिन साल 2015 में कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था. अदालत ने उनकी घरेलू हिंसा केस का यह कहकर रद्द कर दिया था कि अनीता-राजेश खन्ना का रिलेशनशिप घरेलू हिंसा क़ानून, 2005 के तहत ‘शादी की प्रकृति’ वाला नहीं था. क़रीब साल 2012 से यानी 14 साल से अनीता और खन्ना फैमिली के बीच क़ानूनी लड़ाई चल रही थी.

Anita Advani

मुंबई के दिंडोशी सिविल कोर्ट और हाई कोर्ट से हारने के बाद एक बार फिर अनीता आडवाणी ने सुप्रीम कोर्ट से राजेश खन्ना की प्रॉपर्टी में हिस्से के लिए अदालत का दरवाज़ खटखटाया था. उन्होंने तीन बेडरूम के फ्लैट के साथ-साथ हर महीने गुज़ाराभत्ता देने की भी मांग की थी. जस्टिस एम एम सुंदरेश व जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने बॉम्बे हाई कोर्ट के ़फैसले में दख़ल न देते हुए अनीता की इस याचिका को खारिज कर दिया.

 

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर- घुंघरू जिसकी पूजा… ‘ईठा’ में दिखेगा श्रद्धा का जानलेवा अंदाज़… (Shraddha Kapoor – g। Ghunghru jiski pooja… Shraddha will be seen in a killer avatar in ‘Eetha’…)

 

सिविल कोर्ट, बॉम्बे कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक यही मानना था कि राजेश खन्ना के देहांत के समय डिंपल कपाड़िया के साथ उनका विवाह क़ानूनी रूप से बरक़रार था. ऐसी स्थिति में हिंदू विवाह अधिनियम के तहत किसी दूसरे रिश्ते को क़ानूनी विवाह का दर्जा देने का दावा स्वीकार नहीं किया जा सकता.

Anita Advani

दरअसल, अनीता आडवाणी ने खन्ना परिवार के सभी सदस्यों के ख़िलाफ़ याचिका दायर की थी, जिसमें राजेश खन्ना की धर्मपत्नी डिंपल, दोनों बेटियां ट्विंकल व रिंकी के साथ-साथ दोनों दामाद अक्षय कुमार व समीर शरण के नाम भी शामिल थे. आख़िरकार 14 साल से चली आ रही क़ानूनी लड़ाई एक बार फिर धराशाई हो गई. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अनीता आडवाणी का इस पर अगला कदम क्या होता है, जो फ़िलहाल व़क्त की गर्भ में छिपा हुआ है.

 

यह भी पढ़ें: बोल्ड एंड ब्यूटीफुल ज़ीनत अमान रही हैं ट्रेंड सेटर (The bold and beautiful Zeenat Aman has been a trendsetter)

 

 

 

Photo Courtesy: Social Media

 

 

Share this article