बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopda) ने इस साल अपने हसबैंड राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के संग करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्यौहार कुछ अलग तरीके से सेलिब्रेट किया. घर से दूर 35000 फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट के अंदर कपल ने करवा चौथ सेलिब्रेट किया. परिणीति ने इस रोमांटिक सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है.

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस 35000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही फ्लाइट के अंदर खिड़की से चांद को निहारती हुई और पूजा करती नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में परी ने बताया कि फ्लाइट लेट होने के कारण उन्हे घर पर नहीं, बल्कि फ्लाइट के अंदर से चांद को देखने का मौका मिला. वीडियो में राघव चड्ढा परी को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बैकग्राउंड में ‘सुरमेदानी’ सॉन्ग चल रहा है, जो इस पल को रोमांटिक बना रहा है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा है- करवा चौथ वहां है, जहां हम हैं. भले ही वो 35000 फीट पर हो. राघव के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए परिणीति ने आगे लिखा है – आप मेरे सभी सपनों को सच करते हैं, रागाजी. बेस्ट मैन, बेस्ट ह्यूमन और बेस्ट बोई…

वीडियो में एक्ट्रेस हसबैंड राघव चड्ढा के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट करते हुए ट्रेडीशनल सूट पहने हुए और सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दी. एक्ट्रेस द्वारा शेयर करने के बाद ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

परिणीति के इस रोमांटिक सेलिब्रेशन को देखने के बाद फैंस को प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक करवा चौथ की स्टोरी याद आ गई. प्रियंका ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि एक बार मौसम खराब होने के कारण जब उन्हें चांद नहीं दिख रहा था, तो उनके पति निक उन्हें प्राइवेट प्लेन में बिठाकर बादलों के ऊपर ले गए थे ताकि वे चांद देख सकें.
