Close

रणबीर कपूर की 4 वर्षीय बेटी राहा कपूर ने किया फिल्म रामायण से बॉलीवुड में डेब्यू, कैमियो के रोल में नजर आएगी बेबी गर्ल (Ranbir Kapoor 4 Year Old Daughter Raha Bollywood Debut Ramayan Movie

फिल्म मेकर नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायण के प्रमोशन के लिए पहुंच रही टीम लगातार फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातों का खुलासा कर रही है. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी ऐसा ही एक खुलासा किया कि 4 साल की बेटी राहा (4Year Old Daughter Raha Kapoor) ने साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ एक शॉट में काम किया है.

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के मल्टी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता के किरदार और रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं. अगर आप फिल्म को ध्यान से देखेंगे तो फिल्म में कहीं न कहीं असल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा कपूर भी आपको नजर आएगी.

भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा ने 4 साल की उम्र में फिल्म रामायण से बॉलीवुड डेब्यू किया है. एक्टिंग की दुनिया में राहा की एंट्री की बात कोई अफवाह नहीं, बल्कि इस बात का खुलासा खुद रणबीर कपूर ने किया है.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि मैं राहा के साथ इस फिल्म को शेयर करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं. राहा को भी इस फिल्म में काफी दिलचस्पी हैं. क्यों कि उसने फिल्म में एक छोटा सा कैमियो किया है. फिल्म में राहा ने मेरे, साई और रवि के साथ एक शॉट में काम किया है. फिल्म की शूटिंग के दौरान राहा कई बार फिल्म के सेट पर आती थी.

रणबीर ने आगे ये भी बताया-मेरी बेटी मेरी जिंदगी का ‘दीया’ है. ये उसकी चौथी दिवाली है. दिवाली से दो दिन पहले 6 नवंबर को उनका बर्थडे है. उम्मीद करता हूं कि राहा को लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिले.

 

Share this article