रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘रामायण’ (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा रही है. फ़िल्म की देश-विदेश हर जगह तारीफ हो रही है. श्रीराम के रूप में रणबीर को भी दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है. अब महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने भी ‘रामायण’ की पूरी टीम की जमकर तारीफ (Mahesh Bhatt praises Ramayana) की है, खासकर दामाद रणबीर को प्रभु श्रीराम (Shri Ram) के किरदार में देखकर वो इमोशनल नज़र आए.

जी हां ससुर महेश भट्ट ने भी रणबीर की ‘रामायण’ देख ली है और फ़िल्म का रिव्यु भी दे दिया है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने रणबीर की तारीफ (Mahesh Bhatt praises Ramayana) करते हुए कहा, “फिल्म में जब राम को 14 साल के वनवास पर भेजा जाता है. उस सीन को देखकर मेरा गला भर आया. मैंने खुद को रोने से रोकने की बहुत कोशिश की. जब फ़िल्म खत्म हुई और लाइट जली, तब भी मैं आंसू पर कंट्रोल नहीं कर पाया. मेरा गला भर आया था और मैं कुछ बोल भी नहीं पा रहा था. कुछ अनुभव इतने शानदार होते हैं कि इंसान खामोश हो जाता है.”

महेश भट्ट ने डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की भी तारीफ की. “नितेश ने राम और रावण दोनों किरदारों को बहुत संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर दिखाया है.” महेश भट्ट ने रावण के रोल के लिए यश की भी तारीफ की. “यश ने मुझे पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया. नितेश तिवारी ने यश की ताकत और उनके किरदार को बहुत अच्छे तरीके से संभाला है.

दामाद रणबीर के बारे में बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा, “जब वो राम के रूप में स्क्रीन पर आते हैं तो शुरू में मैं इम्प्रेस नहीं हुआ, फिर जब वो कैमरे की तरफ बढ़े और उन्होंने हाथ जोड़े. उस पल मैंने रणबीर के अंदर कुछ ऐसा देखा, जो उनकी पिछली फिल्मों में कभी नहीं दिखा था. मुझे लगा कि उन्होंने अपने अंदर छिपे भगवान को छू लिया है.” रामायण की तारीफ में महेश भट्ट ने और भी कई बातें कीं.

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण भारतीय महाकाव्य पर आधारित दो हिस्सों में रिलीज होने वाली फिल्म है. 4,000 करोड़ के बजट वाली इस फ़िल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज होगा.

