Close

‘भाग्य लक्ष्मी’ एक्ट्रेस मायरा मिश्रा बनीं मां, धनतेरस पर किया बेबी गर्ल का ग्रैंड वेलकम, दिखाई बेटी के गृहप्रवेश की झलक, दादी नानी ने उतारी नज़र, देखें तस्वीरें (Bhagya Lakshmi Actress Maera Mishra Daughter Grand Welcome Dhanteras First Glimpse Griha Pravesh Dadi Nani Aarti Nazar)

धनतेरस (Dhanteras) के शुभ मौके पर ‘भाग्य लक्ष्मी’ एक्ट्रेस मायरा मिश्रा (Bhagya Lakshmi Actress Maera Mishra) के घर खुशियों ने दस्तक दी है. धनतेरस के दिन मायरा मिश्रा प्यारी सी बेटी की मां बन गई हैं.

Maera Mishra

टीवी एक्ट्रेस मायरा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपने पति राजुल यादव के साथ मिलकर एक वीडियो पोस्ट किया है. एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ ये खुश खबर शेयर की है कि वे एक प्यारी बेटी की मां बन गई है. बता दें कि मायरा मिश्रा शादी के डेढ़ साल बाद बनी हैं.

Maera Mishra

मायरा ने 1 नवबर को बेटी को जन्म दिया. 5 दिन बाद आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया. घर पहुंचने के बाद एक्ट्रेस और उनकी बेबी गर्ल का जोरदार ग्रैंड वेलकम हुआ. जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Maera Mishra

वीडियो में फैंस देख सकते हैं कि मायरा कार से उतरती है. बेटी को अपनी बाँहों में लेकर घर में प्रवेश करती हैं. फैमिली के लोगों ने फूल बरसा उनका ग्रैंड वेलकम किया. आरती उतारकर उनका गृह प्रवेश किया है. इस बीच मायरा के फेस पर मां बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही है.

Maera Mishra

इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है – धनतेरस के दिन लक्ष्मीजी हमारे घर ही नहीं आईं बल्कि उन्होंने इसे अपना घर बना लिया है. हमारी छोटी सी खुशियों को सौगात, जो अपने साथ ढेर सारा प्यार और समृद्धि लेकर आई हैं.

Maera Mishra baby

बता दें कि मायरा मिश्रा और राजुल यादव ने साल 2025, फरवरी में शादी रचाई थी. शादी  के डेढ़ साल बाद कपल बना है.

Share this article