Close

अभिषेक ने हाथ थामा तो ऐश्वर्या का चेहरा हुआ लाल, मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कपल के रोमांस ने छीनी लाइमलाइट, फैंस भी लुटा रहे हैं प्यार (Abhishek-Aishwarya’s hand-in-hand entry and blushing smiles steal the spotlight at Manish Malhotra’s Diwali bash)

बॉलीवुड के स्टार कपल अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) एक बार फिर अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं. कल रात मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी (Manish Malhotra’s Diwali bash) में अभिषेक-ऐश्वर्या ने हाथों में हाथ डाले जैसे ही एंट्री (Abhishek-Aishwarya’s hand-in-hand entry Manish Malhotra’s Diwali party) ली, सबकी निगाहें वहीं थम गईं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. एक अर्से बाद दोनों इस तरह रोमांटिक अंदाज़ में दिखाई दिए.

abhishek and aishwarya

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की. करीना कपूर (Kareena Kapoor) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और काजोल (Kajol) तक, सभी ने चार चांद लगा दिए, लेकिन ग्लैमर से भरी इस स्टार स्टडेड पार्टी में जैसे ही अभिषेक-ऐश्वर्या ने एंट्री ली, पूरी लाइमलाइट उन्होंने ही चुरा ली. दोनों की नजदीकियों और रोमांटिक अंदाज़ ने फैंस का ध्यान खींच लिया.

abhishek and aishwarya

इस पार्टी में दोनों हाथों में हाथ लिए नजर आए. इस दौरान अभिषेक ने एक पल के लिए भी ऐश्वर्या का हाथ नहीं छोड़ा. दोनों एक दूसरे की आंखों में झांकते नज़र आए. खासकर अभिषेक ने जब ऐश की आंखों में झांका, तो ऐश ब्लश करने लगीं. जब उन्होंने अभिषेक के कंधे पर सिर रखा, तो इस मोमेंट को पैप्स ने झट से कैप्चर कर लिया. दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते और बातचीत करते नजर आए. लंबे समय बाद अपने फेवरेट कपल को इस तरह प्यार में डूबा देख फैंस गदगद हो गए.

abhishek and aishwarya

लुक की बात करें तो इस पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी थी. हैवी नेकलेस और रेड लिपस्टिक में काफी सुंदर दिख रही थीं, वहीं, अभिषेक बच्चन काले रंग की शेरवानी स्टाइल ड्रेस में नजर आए. इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक और ऐश्वर्या की लव केमिस्ट्री की रही.

abhishek and aishwarya

मुंबई में हुई मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने चार चांद लगा दिए. करीना कपूर-सैफ अली खान, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना-आरव भाटिया, काजोल-न्यासा, माधुरी दीक्षित अपने पति-बेटे के साथ, मलाइका अरोड़ा, रवीना टण्डन, करिश्मा कपूर, गौरी खान, सुहाना कपूर तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे. पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर फिलहाल छाए हुए हैं.

abhishek and aishwarya

Share this article