‘रामायण’ (Ramayana) रिलीज़ हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. जो भी फ़िल्म देखकर निकल रहा है, वो फ़िल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा है. मेकर्स ने भी फैंस के लिए फिल्म में ढेरों सरप्राइज को शामिल किया है. चाहे वो मेघनाद के रोल में राघव जुयाल (Raghav Juyal) की एंट्री हो या फिर हनुमान की पहली झलक. अब मेकर्स ने फैंस को एक और सरप्राइज दिया है. फ़िल्म के अंत में जो हनुमान चालीसा गूंजती (Hanuman Chalisa in Ramayana) है, उसे दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने गाया है.

‘रामायण’ के अंत में हनुमान जी (Sunny Deol as Lord Hanuman) की झलक दिखाई गई है. इसके साथ ही बैकग्राउंड में हनुमान चालीसा सुनाई देती है. अब पता चला है कि ये हनुमान चालीसा पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit sings Hanuman Chalisa for Ramayana) ने गाया है. फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है.

दिलजीत दोसांझ ने अब ‘रामायण’ से जुड़ने की और हनुमान चालीसा गाने की फीलिंग बताई है. सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हनुमान चालीसा के बारे में बात की है. वीडियो में वो पंजाबी में बोलते नज़र आ रहे हैं.

उन्होंने कहा, “हनुमान चालीसा मुझे गाने का मौका मिला, मैं उस काबिल नहीं था, ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. मैं जितना अपने पूरे मन से इसे गा सकता था, मैंने पूरी कोशिश की. मैंने अगर कोई गलत शब्द बोल दिया हो तो मुझे माफ कीजिएगा. ये मेरी दिल से की गई एक कोशिश थी. मेरी तरफ से सभी को प्यार.” इतना ही नहीं दिलजीत ने फिल्म ‘रामायण’ को शाउट-आउट भी दिया है और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को बधाई दी है.

बता दें इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने अकेले नहीं गाया है, बल्कि सुखविंदर, मोहित चौहान, शंकर महादेवन और कैलाश खेर ने भी उनका साथ दिया है. इसे कल यानी 5 नवंबर की शाम रिलीज किया था, 24 घण्टे से कम समय मे ही यूट्यूब पर वर्ल्डवाइड 17वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

