Close

दैविक और वैद्विक… दिव्यांका-विवेक ने दिवाली पर रिवील किया अपने ट्विन्स का नाम, देवताओं और वेदों से जुड़ा है अर्थ (Daivik And Vaidvik… Divyanka Tripathi, Vivek Dahiya Reveal Twin Sons’ Names, Explain Meaning)

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के ट्विन बेटे पांच महीने के हो चुके हैं. 26 मई, 2026 को कपल ने ट्विन बॉयज को वेलकम किया था. अब 5 महीने बाद उन्होंने बच्चों के नाम रिवील (Divyanka Tripathi, Vivek Dahiya Reveal Twin Sons’ Names) कर दिए हैं. हालांकि दोनों बेटों का नामकरण संस्कार काफी पहले ही हो गया था, लेकिन दिव्यांका-विवेक ने अब तक उनका नाम अनाउंस नहीं किया था और बच्चों को T1 और T2 कहकर बुलाते थे, लेकिन अब दिवाली के मौके पर कपल ने फाइनली बच्चों के नाम रिवील कर दिए हैं. उन्होंने एक ‘क्लू-हंटिंग’ फैमिली गेम के ज़रिए मज़ेदार तरीके से अपने ट्विन्स का नाम अनाउंस किया.

दिव्यांका के फैंस काफी दिनों से बेटों के नाम रिवील करने की डिमांड कर रहे थे, जिसके बाद ‘पति पत्नी और पंगा’ शो में दिव्यांका और विवेक ने अनाउंस किया था कि वो दिवाली में अपने बेटों के नाम रिवील करेंगे और अपना प्रॉमिस निभाते हुए कपल ने ट्विन बेटों के नाम का खुलासा कर दिया.

इसके लिए उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ एक ‘क्लू-हंटिंग’ गेम खेला, जिसके बाद दिव्यांका ने कहा, “‘तो हमारे T1 का नाम है दैविक (Daivik) और T2 का नाम वैद्विक (Vaidvik) रखा गया है.” एक्ट्रेस ने इन नामों के अर्थ भी बताए. ‘दैविक’ नाम चुनने के पीछे की वजह बताते हुए दिव्यांका ने कहा कि बच्चे की पर्सनैलिटी काफी मजबूत है, बिल्कुल अपने पिता विवेक की तरह. उन्होंने कहा, “शुरू से ही उसमें काफी ताकत थी.”

वहीं दूसरे बेटे के नाम ‘वैद्विक’ का अर्थ बताते हुए दिव्यांका ने कहा, “‘वैद’ का मतलब है हीलर (ठीक करने वाला), जबकि ‘द्विक’ का मतलब है दोगुना. उन्होंने इस नाम को एक ऐसे व्यक्ति से जोड़ा जो खुद को दोगुनी तेजी से ठीक कर सकता है, यानी ‘जो दोगुनी गति से खुद को हील करे.”

दिव्यांका के ट्विन बेटों पर फैंस अब भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. उनके नाम भी फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं और वे इन्हें क्यूटेस्ट नाम बता रहे हैं.

दिव्यांका ने अब तक अपने दोनों बेटों का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है. फैंस अब उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब वह अपने बेटों को चेहरा रिवील करेंगी.

Share this article