Close

मुंबई के इस्कॉन मंदिर में हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सक्सेस पार्टी, कार्तिक आर्यन हुए शामिल, भजन और आरती करते हुए दिखाई दिए एक्टर (Kartik Aaryan Attends Success Bash Of Hanuman Ansh At Iskcon Juhu In Mumbai)

फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के 100 दिन पूरे होने की खुशी में मुंबई के इस्कॉन मंदिर (Mumbai’ Iscon Temple) में जश्न मनाया गया. फिल्म की सक्सेस पार्टी में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) शामिल हुए. जहां वे जूते उतारकर हाथ जोड़े भजन और आरती करते नजर आए.

2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने दुनिया भर में डंका बजा दिया. फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त बिजनेस किया. और अब फिल्म के थियेटर्स में 100 दिन पूरे होने खुशी में मुंबई के जुहू के इस्कॉन मंदिर में खास पार्टी रखी है. इस अवसर पर एक्टर कार्तिक आर्यन भी पहुंचे.

इस फिल्म के 100 दिन पूरे होने की सक्सेस को सेलिब्रेट करने का अंदाज दूसरी फिल्मों से काफी अलग था. आमतौर पर स्टार्स और मेकर फिल्म की सक्सेस पार्टी बड़े होटल या महंगे रेस्तरां में पार्टी करते हैं. लेकिन ‘हनुमान अंश’ की टीम में फिल्म के प्लॉट को देखते मंदिर में भजन और आरती के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट किया.

पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज़ में फिल्म की टीम के साथ कार्तिक आर्यन बैठे हैं. वे अपने जूते उतारकर हाथ जोड़कर आरती और भजन करते दिख रहे हैं.

एक वीडियो में पार्टी के होस्ट कार्तिक से कहते नजर आ रहे हैं कि वह बॉलीवुड में ऐसा ट्रेंड सेट करें, जहां फिल्मों की सक्सेस पार्टी इसी तरह हॉल में होनी चाहिए. जिसपर कार्तिक भी थम्स अप के इशारे में हां करते हुए नजर आए.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक्टर को जूते उतारकर हाथ जोड़कर भजन करते देख फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं.

 

Share this article