बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जब से प्यारी सी बेटी देवी (Devi) के पैरेंट्स बने हैं तब से वे पैरेंटहुड का हर पल एन्जॉय कर रहे हैं और देवी के साथ बेस्ट मोमेंट्स जी रहे हैं.

12 नवंबर को देवी 4 साल की (Devi turns 4) हो गई हैं और देवी का चौथा बर्थडे (Devi’s 4th birthday) कपल ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया. अपनी लाडली के 4th बर्थडे को यादगार बनाने के लिए बिपाशा ने डिज्नीलैंड में बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

कपल ने इस खास दिन को स्पेशल बनाने के लिए इंटिमेट फैमिली बर्थडे बैश होस्ट किया था. इस सेलिब्रेशन का हाईलाइट था ग्रैंड फ्रोजेन थीम का बर्थडे केक, जिसपर एल्सा और ऐना जैसे पॉपुलर कैरेक्टर बने हुए थे. बिपाशा ने इस स्पेशल केक के जरिए देवी की सबसे बड़ी विश पूरी करने की कोशिश की.

देवी एल्सा की बिगेस्ट फैन है, इसलिए बिपाशा ने अपनी प्रिंसेस का बर्थडे डिज्नीलैंड में सेलिब्रेट किया. देवी को एल्सा के साथ डांस करते और एल्सा का शो एन्जॉय करते देखा जा सकता है. बिपाशा और करण ने बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज़ और तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें फैमिली के साथ जॉय और हंसी खुशी के मोमेंट्स शेयर किए हैं.

पोस्ट शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, “देवी 4 साल की हो गई और उसकी सबसे बड़ी विश पूरी हो गई. उसकी सारी विश इसी तरह पूरी होती रहें. देवी के लिए प्यार और शुभकामनाओं के लिए थैंक यू. हैप्पी बर्थडे देवी.”

इंडस्ट्री के तमाम लोग और फैंस अब देवी को बर्थडे विश कर रहे हैं और बिपाशा की प्रिंसेस पर प्यार लुटा रहे हैं. बता दें देवी का जन्म 12 नवंबर, 2022 को हुआ था और बिपाशा-करण अक्सर ही देवी से जुड़े अपडेट्स शेयर रहती हैं.

