Close

काजोल की शरारत से फैंस तक डर गए… (Kajol’s mischief even scared the fans…)

हर कोई काजोल की मस्ती व चुलबुलेपन से वाकिफ़ है. कुछ ऐसा ही नज़ारा उनकी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर देखने मिला. दीयों की जगमगाहट में काजोल हाथ में दीया लिए परंपरागत साड़ी में अंधेरी रात में दीया तेरे हाथ में… वाले अंदाज़ में आहिस्ता आहिस्ता कदम बढ़ा रही थीं कि अचानक अपने दायीं तरफ़ देख डर से चिल्ला उठती हैं. उनकी आवाज़ में भय कम कहकहे अधिक जान पड़ रहे थे. और बाद में वे ज़ोर से हंस पड़ती हैं. साथ ही चारों तरफ़ से घिरे हुए लोग भी ठहाके लगाने लगते हैं.

इस मज़ेदार वीडियो को शेयर करते हुए वे कहती हैं-
आज हर किसी के भीतर दिव्य स्त्री शक्ति जागृत हो… हालांकि, शायद इस तरह से नहीं…
इसी के साथ हंसते हुए इमोजी के साथ फ्राइडेद13 और स्क्रीमी को टैग भी करती हैं.

काजोल के इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर एक से एक दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं.
कोई उनकी इस नटखटपना के मज़े लेते हुए सो क्यूट कह रहा है. तो किसी को यह जानने की बेहद उत्सुकता है कि यह क्या था..? किसी फिल्म की शूटिंग का दृश्य था या फिर वेब सीरीज़ का… एक ने तो यहां तक कह दिया कि अब अजय देवगन ने प्रैंक करना छोड़ दिया है तो इसकी बागडोर आपने संभाल ली है. इन प्रतिक्रियाओं का लें मज़ा…

 

यह भी पढ़ें: सेलेब्स ने इस ख़ूबसूरत अंदाज़ में दीपावली की बधाइयां दीं.. कैटरीना-विक्की ने भी बेटे की झलक दिखाई… (Celebs extended Diwali wishes in such a beautiful way… Katrina and Vicky also offered a glimpse of their son…)

 

 

काजोल के हावभाव ही नहीं, उनकी आंखें भी कुछ कम बदमाशियां नहीं करतीं. इसी का ताज़ातरीन उदाहरण दीपावली पर भी देखने मिला. जब उन्होंने पतिदेव अजय देवगन के साथ अतरंगी सी तस्वीर साझा की. फोटो में जहां वे अपने कजरारे नयनों से कुछ निर्देश दे रही हैं तो वहीं अजय भाईसाहब किसी और ही दुनिया में खोए हुए दिखते हैं. बैकग्राउंड में फूलों की लड़ियां से सजा घर अलग रंग जमा रहा है. इस पोस्ट पर दिवाली विश करते हुए वे कहती हैं-

सबसे अच्छे पल वो होते हैं, जिन्हें आप रिकॉर्ड नहीं कर पाते और जिनका कोई हिसाब नहीं रख पाते.. उन सभी को दिवाली की शुभकामनाएं जिन्होंने कोई फोटो पोस्ट नहीं कीं.
फिर मस्ती भरी ईमोजी के साथ दिवाली टाइम्स और ऑल अबाउट दैट डे को टैग किया उन्होंने.

सच, यदि कोजाल के फिल्मी करियर पर एक नज़र डालते हैं तो उनकी मस्ती और शरारत भरी भूमिकाओं को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. आप भी देखें उनकी शरारत.

Photo Courtesy: Social Media

Share this article