भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के छठ पूजा करने के वीडियो शेयर करने पर सोशल मीडिया पर ऑनलाइन तीखी बहस छिड़ गई है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस ऑरेंज कलर का सिंदूर लगाकर पानी में खड़ी होकर पूजा कर रही है. ये वीडियो देखकर नेटिजेंस उनकी कड़ी ऑनलाइन कर रहे हैं

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर से सवालों के घेरों में आ गई हैं. असल में बात ये है कि अक्षरा सिंह ने पटना के दीघा में मीनार घाट पर छठ पूजा करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वीडियो में एक्ट्रेस छठ पूजा के तीसरे दिन, रविवार, 15 नवंबर को घाट में खड़े होकर पूजा करते हुए दिखाई दे रही हैं. वीडियो में अक्षरा सिंह नाक से लेकर माथे तक ओरेंज कलर का सिंदूर लगाए हुए दिख रही हैं.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजेंस के बीच बहस छिड़ गई है. एक्स पर वायरल इस वीडियो पर लोगों के मिक्स रिएक्शन्स हैं. कई यूजर्स ने ये सवाल उठाया है कि अविवाहित होने के बाद भी अक्षरा का ये पूजा करना सही है.

कुछ लोगों ने उनकी आलोचना करते हुए कहा है कि अक्षरा ने नाक से लेकर सिर तक सिंदूर लगाया है, जबकि सिंदूर तो शादीशुदा महिलाएं लगाती हैं? एक वर्ग ऐसा भी है जो अक्षर पर आरोप लगाते हुए कह रहा है कि वह पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रही हैं.

एक यूज़र ने लिखा है- अविवाहित लडकियां तो ये नहीं करती हैं. ऊपर से सिंदूर भी लगाया है. इनको हर चीज को फिल्मी करना होता है. दूसरे ने लिखा – अविवाहित महिलाएं छठ पूजा कैसे कर रखती हैं.

तीसरे ने पूछा – छठ पूजा तो शादीशुदा महिलाएं करती हैं, क्या ये पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रही हैं. चौथे ने एक्ट्रेस पर कमेंट करते हुए लिखा – ये फोटोशूट करवा रही है. इस से नहीं होगा छठ.
