‘बालिका वधू’ (Balika Vadhu) की गहना बींदणी नेहा मर्दा (Neha Marda) भले ही टेलीविजन से दूर हों, लेकिन वो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और अपने फैंस से हमेशा कनेक्टेड रहती हैं, इसलिए आज भी उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है. नेहा ने छठ पूजा (Chhath Puja) की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए हैं.


कल पूरे देश भर में छठ पूजा का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया. नेहा ने भी पति और सास के साथ मिलकर विधि विधान से छठ पूजा की (Neha Marda celebrates Chhath pooja), जिसकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर (Neha Marda shares Chhath pooja pics) की हैं. साथ ही उन्होंने अपने फैंस को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दी हैं.

नेहा मर्दा (Neha Marda) बिहार से हैं, इसलिए हर साल वो भी छठ पूजा करती हैं. इस साल भी वो सोलह श्रृंगार कर छठ पूजा करती दिखाई दीं. नेहा ने नाक में नथ, लंबी मांग सिंदूर भरकर, पूरी तरह सज धज कर अपने पति के साथ छठ पूजा की और बेहद खुश नजर आ रही हैं.

छठ पूजा के लिए नेहा ने मैरून कलर की बनारसी साड़ी पहनी है. गले में हार, नाक में नथ, हाथ में चूड़ियां, चेहरे पर स्माइल… नेहा इस ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.


इसके अलावा नेहा ने छठ पूजा का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो विधि विधान के साथ छठ पूजा की हर रस्म निभाती दिख रही हैं. ये पूजा नेहा ने पति आयुष्मान और सास संग की.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, “सूर्यास्त की पूजा का दिव्य अनुभव.” फैंस अब एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं.

इससे पहले नेहा ने छठ पूजा की तैयारी का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें ग्रीन साड़ी और सिंदूर लगाए एक्ट्रेस ने छठ पूजा का अपना लुक दिखाया था. वीडियो में एक्ट्रेस पैरों में महावर लगाती भी नजर आ रही हैं. नेहा का ये वीडियो भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

फैंस को नेहा मर्दा का हर लुक पसंद आ रहा है. वो उनकी एक एक तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं और उनके संस्कारों की जी खोलकर तारीफ कर रहे हैं.

बता दें कि नेहा ने 2012 में पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान के साथ शादी की थी. उनकी यह एक अरेंज मैरिज थी. शादी के 10 साल एक्ट्रेस एक बेटी की मां बनी हैं और मां बनकर नेहा बेहद खुश हैं और फिलहाल वो अपनी लिटिल प्रिंसेस के साथ अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं.

