Close

बेटे-बेटी के साथ महाकाल के दरबार में पहुंचीं रवीना टंडन, शयन आरती में हुईं शामिल, बोलीं- बाबा ने बुलाया तो कैसे नहीं आती (Raveena Tondon seeks blessings of Mahakal Baba with Son and Daughter, Performs Shayan Aarti)

रवीना टंडन (Raveena Tondon) महाकाल (Mahakal) की कितनी बड़ी भक्त हैं, ये सभी जानते हैं. रवीना की नहीं उनकी बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) भी शिवभ1क्त हैं. दोनों को अक्सर महाकाल के दरबार में मत्था (Raveena Tandon seeks blessings of Mahakal) टेकते नज़र आते हैं. पिछले साल मां-बेटी ने 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया था और एक बार फिर रवीना और राशा उज्जैन पहुंची हैं और महाकाल के दरबार में मत्था टेका है. दोनों के कई वीडियोज़ फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

उज्जैन में सोमवार देर रात रवीना टंडन अपनी बेटी और अभिनेत्री राशा टंडन के साथ भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं. इस बार उनके साथ बेटा भी मौजूद था. यहां उन्होंने भगवान महाकाल की विशेष पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया. रवीना और राशा शयन आरती में भी शामिल हुईं. शयन आरती के दौरान मंदिर में भक्तिमय माहौल रहा. रवीना और राशा भी इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरी श्रद्धा के साथ शामिल नजर आईं. दर्शन के बाद दोनों ने मंदिर की परंपराओं के अनुसार पूजा अर्चना की. इस दौरान दोनों बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं.

रवीना ने शयन आरती में शामिल होकर नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती की.

दर्शन के बाद रवीना टंडन ने मीडियावालों से भी बात की और अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बाबा महाकाल ने खुद बुलाया है और उनके दरबार में आकर एक अलग ही ऊर्जा मिलती है. दर्शन पूजन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मेरे लिए तो आज बहुत ही भाग्यशाली दिन है, क्योंकि मैं अपने बेटे और बेटी दोनों के साथ बाबा के दर्शन करने आई हूं. मैं और मेरी बेटी तो 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके हैं, लेकिन इस बार मेरा बेटा भी आया है और मेरे कई रिश्तेदार भी साथ हैं. महाकालेश्वर बाबा ने बुलाया है तो कैसे नहीं आना होगा.”

रवीना ने आगे कहा, “ये बाबा की ही महिमा है कि मैं बंगलोर से मुम्बई और मुंबई से उज्जैन फ्लाइट से सही समय पर पहुंच गई. श्री महाकाल आना मुझे बेहद पसंद है और मैं यहां बार बार आती हूं और यहां आकर एक अलग ही ऊर्जा आ जाती है.”

रवीना टण्डन की महाकाल से कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं. फैंस उन्हें देखकर खुश हो गए हैं और  कॉमेंट सेक्शन में जय महाकाल और हर हर महादेव का जयकारा लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं.

Share this article