ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया (Veer paharia) ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के बर्थडे वीडियो (Birthday Video of Ex Girlfriend Tara Sutaria) पर अपना रिएक्शन दिया है, जिस से दोनों के बीच पैच अप की अफवाहें तेज हो गई हैं.

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने साल 2025 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था. इसी साल जुलाई में दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया था. दिसंबर में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के तुरंत बाद ब्रेकअप की अफवाहें सामने आईं.

वीर और तारा ने कभी भी सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप का अनाउंसमेंट नहीं किया और न ही रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की है. लेकिन उनकी उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी और पब्लिक में अलग अलग अपीयर होने से उनके ब्रेकअप की खबरें कन्फर्म हुईं.

अफवाहों के चलते सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने तारा के इंटीमेट बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया, इस वीडियो को तारा को भी टैग किया था. तारा के एक्स बॉय फ्रेंड वीर के रिएक्शन ने नेटिजेंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

ओरी की पोस्ट के नीचे वीर ने केक और व्हाइट हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया है. इस कमेंट के बाद नेटिजेंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि क्या वीर और तारा अपने रिश्ते को एक और मौका देने की सोच रहे हैं.

वीर के कमेंट के बाद नेटिजेंस उनके हार्ट वाले इमोजी पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.कई नेटिजेंस ने कपल से अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की रिक्वेस्ट की है. एक ने लिखा- omg इस कमेंट को देखकर मैं बहुत खुश हूँ. दूसरे ने लिखा – भाई अभी भी उसको चाहता है. तीसरे ने लिखा – पैच अप कर लो न. आप दोनों की जोड़ी अच्छी लगती है.
