आमिर ख़ान (Aamir Khan) के बेटे आज़ाद 1 दिसंबर को 6 साल के हो जाएंगे. बेटे के जन्मदिन की सेलिब्रेशन आमिर और किरण ने सेलिब्रेशन काफ़ी पहले से शुरू कर दी है. रविवार को आमिर अपनी फैमिली के साथ मुंबई के पास स्थित थीम पार्क पहुंचे और बेटे के जन्मदिन का जश्न मनाया और जमकर मस्ती की. आमिर ख़ान और किरण राव के फैन क्लब द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वे रोलर कोस्टर राइड का मज़ा लेते दिख रहे हैं. वास्तव में यह जन्मदिन आज़ाद के लिए यादगार पलों में से एक होगा.
मानना होगा कि आमिर अपने काम की तरह अपनी ज़िम्मेदारियां निभाने में भी उतने ही माहिर हैं. आगामी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद उन्होंने बेटे के लिए समय निकाला और उसकी ख़ुशी के परिवार सहित जन्मदिन मनाने थीम पार्क पहुंच गए. देखें आमिर के मस्ती भरे पिक्स.






ये भी पढ़ेंः Surprise: कपिल की हीरोइन इशिता दत्ता ने रचाई शादी
[amazon_link asins=’B004RFQDNC,B00MYZ83EE,B01FNPESCM,B00004YRPE’ template=’ProductCarousel’ store=’pbc02-21′ marketplace=’IN’ link_id=’973a937d-d4ca-11e7-843b-29d86bfeef44′]
