बॉलीवुड के नन्हे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आए दिन अपनी क्यूट अदाओं से सोशल मीडिया पर तहलका मचाते रहते हैं. हाल ही में जब सैफ अली खान शूटिंग से वापस घर लौटे, तब तैमूर अपने पापा के साथ मस्ती करते दिखे और अब उनका एक नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तैमूर की जो लेटेस्ट पिक्स वायरल हो रही हैं उनमें वो अपने पापा सैफ की गोद में शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं.

शर्टलेस तैमूर के साथ उनकी क्यूट सी बहन इनाया भी नज़र आ रही हैं. दरअसल ये दोनों स्टार किड्स अपने-अपने मम्मी- पापा के साथ नज़र आए. तैमूर अपनी मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ दिखे तो इनाया अपने पापा कुणाल खेमू और मम्मी सोहा अली खान के साथ नज़र आईं. आप भी देखिए फैमिली संग शर्टलेस तैमूर और क्यूट इनाया की ये खूबसूरत तस्वीरें.






यह भी पढ़ें: बहुत दिनों बाद सैफ को देख खुश हुए नन्हे तैमूर, पापा संग की खूब मस्ती !
