टेलीविज़न के हॉट कपल और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) जल्द ही शादी (Wedding) के बंधन में बंधनेवाले हैं. उनकी शादी 12 अक्टूूबर को होनी तय हुई है. एेसे में इस हॉट और ब्यूटीफुल कपल ने शादी के ठीक पहले प्री वेडिंग शूट (Pre-Wedding Shoot) कराया है और उसकी फोटो प्रिंस और युविका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. आपको बता दें कि इन दिनों युविका और प्रिंस अपनी शादी की तैयारियों में जमकर जुटे हुए हैं. अब आने वाले दिनों में सोशल मीडिया युविका और प्रिंस की शादी की कई रस्मों की तस्वीरों और वीडियो से भरने वाला है. प्री वेडिंग शूट में प्रिंस और युविका की बॉन्डिंग और केमेस्ट्री साफ झलक रही है. अपनी प्री वेडिंग शूट के लिए युविका और प्रिंस कई अलग अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. देखें युविका और प्रिंस की खास तस्वीरें…






