बॉलीवुड में #MeToo की आंधी आई हुई है. एक के बाद एक एक्ट्रेस अपनी आपबीती सुना रही हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ़ महिलाओं के साथ ही इस तरह के दुर्व्यवहार हुए हैं. कुछ पुरुष भी इसके शिकार हुए हैं. कुछ दिनों पहले सैफ ने अपने साथ हुए उत्पीड़न की बात कही थी. अब बारी है हुमा कुरैशी के भाई और बॉलीवुड एेक्टर साकिब सलीम (Saqib Saleem) की.

उन्होंने अपने अनुभव साझां करते हुए बताया है कि कैसे एक व्यक्ति ने अपने हाथ उनकी पैंट्स में डालने की कोशिश की थी. मीडिया से बात करते हुए साकिब ने बताया, ‘जब मैं 21 साल का था तब एक आदमी ने मेरे साथ सेक्सुअल हैरसमेंट की कोशिश की थी. उसने अपने हाथ मेरे पैंट्स में डालने की कोशिश की थी.’ उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उस व्यक्ति के कई गे फ्रेंड्स हैं और वे काफी अच्छे लोग हैं. साकिब ने कहा, ‘जब मेरे साथ यह सब हुआ तो मैंने उस आदमी को झटके से हटा दिया और कहा कि अपने काम से काम रखे और मैं वहां से चला गया. जाहिर सी बात है कि मैं इस घटना से डर गया था.’
सेक्सुअल हैरेसमेंट के बारे में अपनी राय रखते हुए साकिब ने कहा कि जाहिर है इस तरह की घटनाओं के बारे में सुनकर मेरा दिल टूट जाता है. एेसे लोगों के खिलाफ़ सख़्त कदम उठाने चाहिए. आपको बता दें कि मी टू में अब तक नाना पाटेकर, सुभाष घई, साज़िद ख़ान, कैलाश खेर, चेतन भगत जैसे प्रबुद्ध लोगों का नाम आ चुका है.
