फिल्म डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Khan) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. #MeToo कैंपेन के तहत साजिद पर पहले ही यौन उत्पीड़न (Sexual Harrasment) के तीन आरोप लग चुके हैं. पहला आरोप एक्ट्रेस सोनाली चोपड़ा ने लगाया, दूसरा फिल्म ‘उंगली’ की एक्ट्रेस रेचल वाइट और तीसरा पत्रकार करिश्मा ने. वहीं अब चौथा आरोप एक्ट्रेस सिमरन सूरी ने लगाया है. सिमरन सूरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं पिछले तीन सालों से इसके बारे में बोलने का सोच रही थी, लेकिन यह सोचकर रुक जाती थी कि कोई मुझे सुनेगा पर मुझपर विश्वास नहीं करेगा. उन्होंने फिल्म हिम्मतवाला की कास्टिंग के दौरान मेरे साथ ठीक वैसा ही किया, जैसा उन्होंने रेचल के साथ किया था. मुझे अपने घर बुलाकर कपड़े उतारने के लिए कहा.


एक इंटरव्यू में सिमरन ने पूरी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘साजिद खान ने मुझे खुद ही फोन किया था. मेरे लिए यह बड़ी बात थी कि साजिद ने मुझे खुद फोन किया. मैंने अपना फोन नंबर कभी भी साजिद से शेयर नहीं किया था, इसलिए मुझे नहीं पता कि मेरा नंबर उनके पास कैसे पहुंचा. साजिद ने फोन पर मुझसे कहा, ‘मैं हिम्मतवाला फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहा हूं. तुम मेरे जुहू वाले घर का जाओ. मुझे उस वक्त ऐसा लगा कि वहां पर साजिद का ऑफिस होगा. जब घर पहुंची तो देखा कि साजिद शॉर्ट्स और सैंडो पहनकर ट्रेल मिल पर वॉक कर रहे थे. मेरे पहुंचते ही साजिद ने कहा मेरी बॉडी देखी?’ फिर उन्होंने मुझसे कहा कि मैं डायरेक्टर के तौर पर बस तुम्हारा शरीर देखना चाहता हूं. तभी वे मेरे करीब आ गए और मेरे सीने पर उंगली रखकर बोले कम से कम क्लीवेज को दिखा. साजिद के यह कहते ही मैं चिल्ला पड़ी जिसके बाद उन्होंने कहा कि शांत हो जाओ दूसरे कमरे में मेरी मां हैं.’ सिमरन ने कहा इस वाकया के बाद मैंने उनका नंबर हमेशा से अपने फोन हमेशा के लिए डिलीट कर दिया.
