फिल्मी सितारों की ख़ूबसूरत बॉडी, स्टाइल और फिटनेस के सभी दीवाने हाते हैं, हर कोई उनके फिटनेस का राज़ जानना चाहता है. तो आइए, जानते हैं कुछ फिल्म स्टार्स के फिटनेस सीक्रेट्स.
शिल्पा शेट्टी

ऐसी बात नहीं है कि मैं रोज़ जिम जाती हूं, लेकिन हफ़्ते में तीन दिन जिम ज़रूर जाती हूं, वह भी अपनी फिगर के लिए नहीं, बल्कि फिट रहने के लिए जाती हूं. हां, मैं रोज़ाना घर पर ही दो घंटे नियमित रूप से योगा करती हूं. भले ही जिम तीन दिन की जगह हो दिन ही जाऊं, पर योगा मैं हर रोज़ नियम के साथ करती हूं और यही मेरे फिट होने का राज़ है.
कैटरीना कैफ

मैं अपने डायट को लेकर बहुत कॉन्शियस हूं. इसके अलावा रेग्युलर जिम जाती हूं. मेरा फिटनेस मंत्र है- राइट डायट ऑन राइट टाइम, क्योंकि यदि आप समय पर भोजन नहीं करते, तो इसका असर आपके हेल्थ, फिटनेस और मूड सब पर पड़ता है. योग मेरी लाइफ में बहुत इम्पॉर्टेट है. मैं रेग्युलर और डिसिप्लिन के साथ योग अभ्यास करती हूं. मेरे वर्कआउट में जिम, वेट ट्रेनिंग व योग शामिल है. मैं लक्विड यानी जूस, सूप, शरबत आदि अधिक लेती हूं, जिससे रिफ्रेश व फिट महसूस करती हूं.
मलाइका अरोड़ा ख़ान

फिट रहने के लिए मैं हफ़्ते में कम से कम तीन दिन डेढ़ घंटा जिम में ज़रूर बिताती हूं. जिम में मैं अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज़ करती हूं, ताकि बॉडी के हर हिस्से की एक्सरसाइज़ हो जाए व हेल्दी डायट ही लेती हूं.
सोनम कपूर
मैंने अपनी फिटनेस के लिए बहुत कुछ किया है. आपको सुनकर ताज्जुब होगा कि फिल्मों में आने से पहले मैं बहुत मोटी थी. उस समय मेरा वज़न 86 किलो से भी अधिक था. लेकिन अब मैं फिट हूं और इसका क्रेडिट मैं बैलेंस्ड फूड, ख़ूब पानी पीने व नियमित रूप से एक्सरसाइज़ को देती हूं.
बिपाशा बसु

मैं फिटनेस के लिए कुछ एक्स्ट्रा नहीं करती. मैं तो किसी भी तरह के खाने-पीने से परहेज़ नहीं करती. जो भी अच्छा लगता है उसे खाती हूं. लेकिन मैं लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल अधिक करती हूं. नियमित योग करती हूं. हफ़्ते में चार दिन एक्सरसाइज़ भी करती हूं. किसी की भी फिटनेस पचास प्रतिशत डायट व पचास प्रतिशत एक्सरसाइज़ कर निर्भर करती है.
इन मेल स्टार्स की फिटनेस के भी हैं लोग दीवाने
अक्षय कुमार
मैं फिटनेस के लिए सुबह के रूटीन वर्क को अधिक महत्व देता हूं. मेरे दिन की शुरुआत गर्म नींबू पानी से होती है. उसके बाद धीमे कार्डियो से शुरुआत करता हूं, ताकि शरीर तुरंत फैट जलने के मोड़ पर जा सके. सुुबह आपका पेट क्लीन होना भी ज़रूरी है, ताकि आपका मेटाबॉलिज़्म बढ़ सके. अपनी बॉडी को फिट व स्टैमिना को बनाए रखने के लिए मैं वॉकिंग भी बहुत करता हूं. इसके अलावा हफ़्ते में तीन बार बास्केट बॉल खेलता हूं और दौड़ता भी हूं.
रितिक रोशन
मैं हफ़्ते में चार बार कार्डियो व ऐब्स की ट्रेनिंग लेता हूं. सुबह ब्रेकफास्ट के बाद 20 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज़ करता हूं. शाम को शूटिंग से आने के बाद भी ऐसा ही करता हूं. साथ ही फिट रहने के लिए स्विमिंग, रनिंग व अन्य कई प्रकार की कार्डियोवैस्कुलर मशीनों का इस्तेमाल करता हूं.
रणबीर कपूर
मैं अपने ट्रेनर के कहने के अनुसार, हफ़्ते में कम से कम छह दिन जिम में 45 मिनट से एक घंटे तक कार्डियो एक्सरसाइज़ करता हूं. मैं
अलग-अलग दिन बॉडी के अलग-अलग हिस्सों, जैसे- चेस्ट व बैक, शोल्डर, लेग्स, बाइसेप्स पर अधिक ध्यान देता हूं. मेरे कार्डियो एक्सरसाइज़ में क्रन्चेज़ व पुशअप्स शामिल हैं.
जॉन अब्राहम
मैं हमेशा कहता हूं कि हेल्दी जीवन एक टेबल स्टैंड की तरह है, जिसमें अच्छी रेग्युलर
एक्सरसाइज़, अच्छी नींद व अच्छा खाना शामिल है. इनके बिना आप हेल्दी लाइफ की कल्पना नहीं कर सकते. अपने ऐब्स के लिए मैं
कार्डियोवैस्कुलर व वेट लिफ्टिंग ट्रेनिंग लेता हूं. मैं रेग्युलर रूप से दिन में दो से तीन घंटे तक एक्सरसाइज़ करता हूं.
– ऊषा गुप्ता
