बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा इस्तेमाल की जानेवाली महंगी चीज़ों की कीमत जानकर अक्सर हमारी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं. इस मामले में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी (Wife) मीरा राजपूत (Mira Rajput) भी पीछे नहीं हैं. मीरा स्टार वाइफ होने का स्टेटस मेंटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं. हाल ही में मीरा ने जिम में वर्कआउट के बाद बाहर निकलते समय फेमस ब्रैंड ब्लेंसियागा के स्लिपर्स पहन रखे थे. जब हमने इसकी कीमत जानने की कोशिश की तो रिसर्च के बाद पता चला की इसकी कीमत $500 यानी 34, 450 रुपए है. दंग रह गए ना आप…सच, इतने पैसों में एक व्यक्ति का विदेशी ट्रिप स्पॉन्सर हो सकता है. अब इतनी महंगी स्लिपर्स तो सिर्फ मीरा जैसे सेलेब्स ही पहन सकते हैं.


