करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान का पूरा देश दीवाना है. वैसे तैमूर इन दिनों लंंदन में छुट्टियां मना रहे हैं और यहां सब खासतौर पर मीडिया उन्हें मिस रही है. काम के सिलसिले में करीना हर हफ़्ते लंदन से मुंबई अब-डाउन करती हैं. करीना डांस रियालिटी शो डांस इंडिया डांस जज रही हैं, इसलिए उन्हें हर वीक भारत आकर शूट करना पड़ता है. डांस इंडिया डांस के आगामी एपिसोड में शो पर गेस्ट के रूप में प्रख्यात क्रिकेटर कपिल देव आनेवाले हैं. खबरों की मानें तो करीना ने कपिल देव से बैट पर ऑटोग्राफ लिया और ऑटोग्राफ लेने की वजह भी बहुत खास थी.

जी हां, शो पर करीना ने खुलासा किया कि वे चाहती हैं कि तैमूर बड़ा होकर क्रिकेटर बने, इसलिए उन्होंने कपिल देव से बैट पर ऑटोग्राफ लिया ताकि वे अपने बेटे को क्रिकेट में करियर बनाने के लिए राजी कर सके. आपको बता दें कि तैमूर के दादाजी स्वर्गीय मंसूर अली खान पटौदी क्रिकेटर थे. वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी थे.



वैसे यह कहना कठिन होगा कि तैमूर कौन-सा प्रोफशन चुनेंगे, क्योंकि फिलहाल उनकी उम्र बहुत कम है. अब देखना यह होगा कि तैमूर बड़े होकर क्रिकेटर बनते हैं या पापा या मम्मी की तरह एक्टर…
