छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में से एक कसौटी ज़िंदगी की 2 के लीड कपल्स प्रेरणा और अनुराग उर्फ एरिका और पार्थ समाथान इंडस्ट्री के हॉट कपल्स में से एक हैं. रील लाइफ के साथ-साथ वे दोनों रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को पसंद करते हैं. बीच में इनके ब्रेकअप भी खबरें आई थीं, लेकिन फिलहाल इन खबरों पर विराम लगाते हुए दोनों एक मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे हैं. आप भी देखिए पार्थ और एरिका के मालदीव्स वेकेशन की पिक्स…






पार्थ और एरिका ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. उनके अनुसार वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. पार्थ के बारे में उनके रिश्ते पर पूछे जाने पर एरिका ने कहा था कि ये महज अफवाह है. इस तरह की अफवाहें इंटरटेंमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा है. हम हर रोज एक साथ शूट करते हैं, इसलिए हमारे बीच अच्छी दोस्ती है और हमारा रिश्ता भी काफी अच्छा है. हम एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हैं. हम सेट से भी एक साथ निकलते हैं, लेकिन इसका मतलब यह है कि हम एक ही घर में जाते हैं. हम दोनों शहर के अलग-अलग हिस्से में रहते हैं. ” एरिका ने आगे कहा कि लोगों को जो सोचना है, वे सोचें. हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, लेकिन हम डेट नहीं कर रहे. मैं सबको जानकर यह समझा नहीं सकती है. मुझे ऐसी बातों से फर्क नहीं पड़ता….

इस बारे में पार्थ से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम जब सेट पर पहली बार मिले, उसी दिन से हमारे बीच दोस्ती हो गई. एरिका और मैं हमउम्र हैं, इसलिए हमारे बीच अच्छी बनती है. वो बहुत अच्छी इंसान है और हम सेट पर एक साथ बहुत मस्ती करते हैं. वो अनुभवी और मल्टी टैलेंटेड कलाकार है, इसलिए मुझे उससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है. यह अच्छी बात है कि हमारी ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री अच्छी होने के कारण उसका असर ऑनस्क्रीन भी नजर आता है और लोगों को हमारी जोड़ी पसंद आ रही है.”
