जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा का पॉप्युलर टीवी शो द कपिल शर्मा शो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है. इस प्रोग्राम में कपिल के अलावा कई नामी-गिरामी कॉमेडियन नज़र आते हैं. उनमें से ही एक हैं भारती सिंह. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भारती ने कपिल शर्मा से जुड़ा बड़ा खुलासा किया. भारती ने कपिल के साथ काम करने के अनुभव और उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले.

एक मशहूर अखबार को दिए इंटरव्यू में भारती सिंह ने कहा, ”हर किसी को कठिन वक्त से गुजरना पड़ता है. मैं खुश हूं कि कपिल ने पूरी ताकत के साथ दमदार वापसी की है. कपिल को वापसी की जरूरत थी. उनके साथ शो में काम करके लोगों ने महंगी कारें और बड़े घर खरीद लिए हैं.” अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भारती ने कहा कि शादी के बाद कपिल की जिंदगी में बहुत बदलाव आए हैं. कपिल पहले बहुत पार्टी करते थे लेकिन अब उन्होंने यह सब करना बंद कर दिया है. शराब और सिगरेट भी छोड़ दी है. वे अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार को देते हैं. वह शूट करके 10 से साढ़े दस बजे तक घर के लिए निकल जाते हैंं.

इसके साथ ही भारती ने बताया कि गिन्नी प्रेग्नेंट होने के बाद भी शो की टीम का बहुत ख्याल रखती हैं. भारती ने कहा, ” गिन्नी बहुत ही प्यारी हैं. जब भी शो की टीम कपिल के घर रिहर्सल के लिए जाती है तो वह खुद हमें खाना सर्व करती हैं. हालांकि, कपिल के घर में तीन कुक पहले से मौजूद हैं, फिर भी गिन्नी खुद सारा काम देखती हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान भी गिन्नी घंटों खड़ी रहकर सबका ख्याल रखती हैं.”


कपिल के बारे में बताते हुए भारती सिंह ने कहा, “कपिल भैया सबसे बेस्ट हैं.” इसके पहले एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने बताया था कि यह समय पूरे परिवार के लिए भी बहुत खास और भावनात्मक है. उन्होंने कहा, “मेरा पूरा परिवार मेरे बच्चे का स्वागत करने के लिए बेताब है, हम इतने एक्साइटेड हैं कि मैंने और गिन्नी ने अपने बच्चे के लिए छोटी-छोटी चीजें खरीदना भी शुरू कर दी हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘कसौटी ज़िंदगी की 2’ की प्रेरणा को मिला नया बॉयफ्रेंड? (Who Is Erica Fernandes New Boyfriend?)
