7 फीट के नाथन जोन्स ने देखिए कैसे टाइगर श्रॉफ का गला पकड़ रखा है. क्या कर दिया टाइगर ने जो नाथन उनके साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हैं? अगर आपके मन में ढेरों ख़्याल आ रहे हैं ये तस्वीर देखकर तो अपने ख़्यालों पर फुलस्टॉप लगाएं. दरसअल ये नज़ारा है फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट’ के ट्रेलर लॉन्च का, जहां नाथन जोन्स स्टेज पर अपने कैरेक्टर में हैं.
फिल्म में जहां टाइगर बने हैं एक सुपरहीरो, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के रेसलर टर्न्ड ऐक्टर नाथन जोन्स हैं विलेन के रोल में. नाथन जोन्स की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है.
फिल्म में जैकलिन फर्नांडिस भी हैं. फिल्म का डायरेक्शन रेमो डिसूज़ा ने किया है. फिल्म की पूरी स्टारकास्ट स्टेज पर एक्शन का दम दिखाती नज़र आई.
‘ए फ्लाइंग जट’ 25 अगस्त को रिलीज़ होगी.
किसने दबाया टाइगर श्रॉफ का गला?
Link Copied
