अब आप सोच रहे होंगे कि जब सलमान खान खुद कुंवारे हैं तो फिर अपने शादीशुदा जीजा के लिए लड़की क्यों ढूंढ रहे हैं. अजी इस सस्पेंस को भी ख़त्म करते हुए सलमान ने यह साफ किया है कि उन्होंने आयुष शर्मा के लिए जो लड़की ढूंढी है वो उनकी फिल्म की हीरोइन बनने वाली हैं.
https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/960766714660220928
कौन है वो लड़की ?
दरअसल सलमान ने अपने ट्वीट में जिस लड़की का ज़िक्र किया है वो फिल्म 'लवरात्रि' में आयुष के साथ नज़र आएंगी और उस लड़की का नाम वरीना (Warina) है. आपको बता दें कि वरीना कैडबरी सिल्क चॉकलेट के विज्ञापन में नज़र आई थीं. 23 साल की वरीना की मां अफ़गानी और पिता ईराकी हैं. वरीना ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से पढ़ाई की है और इन दिनों मुंबई में हैं.
https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/960792939889905664
लोगों ने दी बधाई
बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान ने जब ट्विटर पर लड़की मिलने की जानकारी दी, तब लोगों की बेताबी इस कदर बढ़ गई कि उनके पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले. लोगों को लगा कि सलमान शादी कर रहे हैं इसलिए कई लोगों ने उन्हें बधाई दी.
https://twitter.com/AnnieMonwer/status/960767457282502656
यह भी पढ़ें: एक-दूजे के हुए गौतम और पंखुड़ी, देखिए शादी की Pics !
[amazon_link asins='B07931DYVH,B077ZTTVZX,B077HXHNRY,B074JJLJGX' template='ProductCarousel' store='pbc02-21' marketplace='IN' link_id='e98b5422-0bd2-11e8-af17-91ac5d698e67']
Link Copied
