Close

RCB की जीत के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट कोहली पर प्यार, हाथ में IPL ट्रॉफी, माथे पर किस, शेयर किया परफेक्ट VIRUSHKA मोमेंट (After RCB’s IPL win, Anushka Sharma shares adorable VIRUSHKA moment, Holds IPL trophy with Virat, Kisses him on the forehead)

विराट कोहली (Virat Kohli) की नाबाद 75 रनों की मैच विनिंग पारी से आरसीबी (RCB) ने आईपीएल 2026 (IPL) के फाइनल में गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) को 5 विकेट से हराया. आरसीबी की टीम ने बैक टू बैक दूसरी बार IPL की ट्रॉफी (RCB wins IPL trophy) अपने नाम की. इस जीत से देशभर में जहां जश्न का माहौल है, वहीं अनुष्का शर्मा ने अपने अंदाज ने इस जीत को सेलिब्रेट किया. अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है जो देखते ही देखते वायरल हो गई.

VIRUSHKA

अनुष्का शर्मा ने अब फिल्मों से दूरी बना ली है और क्रिकेट स्टेडियम में ज़्यादा नज़र आती हैं. चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट हो या IPL, वो पति विराट कोहली को चीयर करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं. कभी विराट कोहली की टीम की जीत के लिए स्टेडियम में जप काउंटर पर राधा नाम का जप करती नज़र आ जाती हैं तो कभी तालियां बजाकर चीयर करती हुई. 

VIRUSHKA

ऐसे में कल जब आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर IPL की ट्रॉफी अपने नाम की तो अनुष्का खुशी से झूम उठीं. और अव उन्होंने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के साथ बेहद प्यारी तस्वीर (Anushka Sharma shares adorable pic with Virat Kohli) शेयर की है, जिसमें अनुष्का अपने पति विराट कोहली पर खुलकर प्यार (Anushka Sharma showers love on Virat Kohli)/लुटा रही हैं. इस तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच में चमचमाती हुई आईपीएल ट्रॉफी भी नजर आ रही है, जिसे दोनों ने थाम रखा है और अनुष्का उनके माथे पर किस कर रही हैं. इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने '✌🏼❤️🙏' इमोजी बनाई है, जो जीत, प्यार और ईश्वर के प्रति आभार दर्शाता है.

VIRUSHKA

अनुष्का और विराट की यह तस्वीर इतनी क्यूट है कि पोस्ट होने के महज आधे घंटे के भीतर ही इस पर लाखों लाइक्स आ गए. फैंस इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और इसे इस सीजन की सबसे खूबसूरत तस्वीर बता रहे हैं. कुछ यूजर्स उन्हें राम और सीता बता रहे हैं तो कुछ किंग क्वीन.

VIRUSHKA

इसके अलावा मैच ग्राउंड से भी अनुष्का और विराट के कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल हैं, जिसमें अनुष्का विराट की जीत को सेलिब्रेट करती दिख रही हैं.

Share this article