एक घर जिसके ठीक सामने अरब सागर और लिविंग रूम के बीचों-बीच प्यारा-सा पॉन्ड यानी तालाब हो? एक घर जो सुंदर डिज़ाइन्स वाले पेंटिंग्स से भरा हो और जिस घर के बगीचे में सूरज की रौशनी आती हो? यह आपके सपनों के घर का विवरण हो सकता है, लेकिन वास्तविकता में यह सुपरस्टार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का घर है, जहां वे अपने बच्चों और पालतू जानवर के साथ रहते हैं.

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के घर की शुरुआत रंग-बिरंगे फूलों के साथ होती है, जहां से अरब सागर दिखता है. इस घर का पूरा डेकोरेशन और इंटीरियर ट्विंकल खन्ना ने किया है, जिनका मानना है कि घर को उन चीज़ों से सजाना चाहिए, जिनकी ख़ूबसूरत कहानी हो. इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने डुप्लेक्स अपार्टमेंट को बहुत-से फैमिली फोटोग्राफ्स से सजाया है.

इनके घर की एक और ख़ासियत आम का पेड़ है. चूंकि ट्विंकल के पापा राजेश खन्ना के लिविंग रूम में भी आम का पेड़ था इसलिए ट्विंकल ने तय किया है कि वे जिस घर में रहेंगी, वहां आम का पेड़ ज़रूर लगवाएंगी.

इस घर के ग्राउंड फ्लोर पर बड़ा-सा वॉर्डरोब, किचन और होम थिएटर है. इसके अलावा लिविंग एरिया भी है. जहां गणपति भगवान की ख़ूबसूरत-सी मूर्ति है. जहां एक प्यारा-सा पॉन्ड भी है. लिविंग रूम के ठीक बगल में डायनिंग एरिया है. जहां सब साथ में बैठकर पूरा परिवार खाना खाते हैं.




फर्स्ट फ्लोर पर बेडरूम्स, ट्विंकल का होम ऑफिस, पैंट्री और बालकनी है. पहला फ्लोर ट्विंकल ने पूरी तरह ख़ुद डेकोरेट किया है. इस घर में सबसे ज़्यादा ग्रे कलर का इस्तेमाल किया गया है और यहां इटैलियन स्टाइल का सोफा है. इस फ्लोर पर बहुत-से यूरोपियन और साउथ इंडियन मूर्तियां हैं और साथ में एक बड़ी सी पेंटिंग है. ट्विंकल ने बालकनी में एक छोटा-सा बेड रखा है, जहां सब साथ मिलकर लूडो इत्यादि खेलते हैं.



ट्विंकल और अक्षय अपने परिवार और दोस्तों के करीब रहना चाहते थे इसलिए वे बांद्र से जूहू शिफ्ट हो गए. अक्षय की बहन भी रहती हैं. जबकि ट्विंकल की मम्मी, अक्षय का ऑफिस व जिम भी पास में है.
