अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ट्वीट करके अपनी बहुचर्चित फिल्म केसरी (Kesari) फर्स्ट लुक की झलक पेश की है. इसमें वे पगड़ी पहने पक्के सरदार के लुक में नज़र आ रहे हैं. आपको बता दें कि केसरी को लेकर लंबे समय से चर्चा रही है, चूंकि पहले इस प्रोजेक्ट के साथ सलमान ख़ान, करन जौहर भी जुड़े थे, लेकिन बाद में सलमान ख़ान ने अपने क़दम पीछे खींच लिए. ख़बरें हैं कि इस फिल्म की कहानी बैटल आॅफ सारागढ़ी की कहानी पर आधारित है.

अक्षय कुमार ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मेरे करियर की मोस्ट एंबीशियस फिल्म की शुुरुआत अब मैं करने जा रहा हूं. बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं. फिलहाल अक्षय कुमार अपनी फिल्म पैड मैन के प्रमोशन में भी जुड़े हुए हैं. साथ ही साथ उन्होंने अपनी नयी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. अक्षय की इस साल गोल्ड भी रिलीज़ होने वाली है.
ये भी पढ़ेंः विरुष्का के बाद अब दीपवीर करेंगे सगाई, यह रहे सबूत
[amazon_link asins=’B075GYJ3PM,B0158FJW4G,B06XGBYNW5,B078N4RC8W’ template=’ProductCarousel’ store=’pbc02-21′ marketplace=’IN’ link_id=’48ea09cb-f1ed-11e7-be80-ab55ace18e51′]
