Close

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने नए बंगले का नाम रखा ‘कृष्णाराज’, कपूर फैमिली के साथ इस नाम का खास कनेक्शन (Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Name Their New Bungalow Krishna Raj, Read To Know The Special Kapoor Family Connection)

बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt And Ranbir Kapoor)अपने नए ड्रीमी बंगले (New Dreamy Bungalow) में शिफ्ट होने के लिए तैयार हैं. कपूर फैमिली का ये पैतृक बंगला रेनोवेट और रीडिजाइन करके तैयार किया गया है, जिसकी कीमत 250 करोड़ है. अपनी लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत करने को तैयार रणबीर और आलिया ने अपने सपनों के इस बंगले में नेमप्लेट इंस्टॉल की है. नेमप्लेट पर लिखा-'कृष्णा राज' (Krishna Raj).

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor

फाइनली आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का अपने नए घर में जाने का सपना पूरा हो रहा है. असल में कपूर खानदान के इस पुश्तैनी बंगले को कपल ने रेनोवेट और रीडिजाइन करवाया है. आधुनिक सुख सुविधाओं से लेस 250 करोड़ की कीमत वाले इस बंगले का नाम कपल ने रिवील किया है और नेमप्लेट भी लगा दी है.

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor

असल में रणबीर की दादी का नाम कृष्णा कपूर का था. साल 2018 में उनका निधन हो गया था. अपनी दादी को श्रद्धांजलि देने के लिए रणबीर ने इस बंगले का नाम 'कृष्णा राज' रखा है. असल में इस नाम का कपूर फैमिली की विरासत और गहरे पारिवारिक जुड़ाव शो करता है.

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor

खबरों के अनुसार - रणबीर कपूर, आलिया भट्, और उनकी बेटी राहा कपूर और राहा की दादी नीतू सिंह जल्द इस घर में शिफ्ट होने वाले हैं. फैमिली ने घर में शिफ्ट होने से पहले 2025, नवंबर में पूजा करवाई थी. इस पूजा की खूबसूरत झलकियां आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर भी दिखाई थी.

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor

250 करोड़ की कीमत वाले कृष्णा राज बंगले का रेनोवेशन कई सालों से चल रहा है. असल में ये बंगला 80 साल पुराना है. साल 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर को विरासत में मिला था। और अब रणबीर-आलिया ने इस बंगले को मॉडर्नाइज तरीके से रेनोवेट करवाया है.

Ranbir Kapoor

कई सालों के निर्माण के बाद ये 8 मंजिला बंगला पिछले साल 2025 में तैयार हुआ. इस बंगले में एक स्पेशल रूम ऋषि कपूर के लिए बनवाया गया है. एक ऑफिस स्पेस बनाया है, जहां पर नीतू, रणबीर और आलिया अपने फ़िल्म प्रोजेक्ट्स से जुड़ी स्क्रिप्ट रीडिंग और मीटिंग्स कर सकेंगे. बंगले में एक स्विमिंग पूल सहित कई रिक्रिएशनल स्पेस बनाए गए हैं.

Share this article