Close

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने की अपने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा से सगाई, तस्वीरों में मंगेतर संग इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई (Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt Got Engaged With Boyfriend Ishan Share Photo Flaunt Ring)

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट (Alia Bhatt 's Sister Shaheen Bhatt) ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर कर अपने इंगेजमेंट की अनाउंसमेंट (Engagment Announcement) की है. इस तस्वीरों में शाहीन ने अपने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा (Boyfriend Ishan Mehra) के साथ अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट (Flaunt Engagment Ring) करते हुए नजर आ रही है.

Shaheen Bhatt

फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी और आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और स्पोर्ट-फिटनेस कोच ईशान मेहरा के साथ सगाई कर ली है. दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. और अब शाहीन भट्ट ने अपने मंगेतर ईशान के साथ अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कंफर्म कर दिया है.

Shaheen Bhatt

शाहीन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर अपनी लाइफ की सबसे बड़ी खुशी को फैंस के साथ शेयर किया है. उनकी ये इंगेजमेंट फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस और सेलेब्स भी इन कैंडिड फोटोज पर रिएक्ट कर शाहीन को बधाईयां दे रहे हैं.

Shaheen Bhatt

शेयर की गई इन तस्वीरों में लव बर्ड एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों के फेस पर अपने प्यार को पाने की खुशी साफ झलक रही है. फोटोज की इन सीरीज में से एक तस्वीर में शाहीन अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. दूसरी फोटो में शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शाहीन ने कैप्शन में लिखा- शायद हमने एक-दूसरे को लाइक करने की बात कुछ ज्यादा ही कर दी.

Shaheen Bhatt

शाहीन भट्ट की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. बॉलीवुड स्टार्स और फैंस कमेंट और लाइक कर विश कर रहे हैं. बहन आलिया ने लिखा- अपने प्यार से तुम्हें स्पैम कर रही हूं.. अनन्या पांडे ने कमेंट करते हुए लिखा -शाहीन! तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं. ढेर सारा प्यार और खुशियां. नव्या नंदा और शनाया कपूर ने 'बधाई हो शाहीन' लिखकर कमेंट किया है. इन सबके इसके अलावा परिणीती चोपड़ा, नीना गुप्ता, अर्जुन कपूर, जोया अख्तर, मसाबा गुप्ता सहित और भी सेलेब्स ने कपल को ढेरों बधाईयां दी है.

Share this article