अपनी मखमली आवाज़ से सबको दीवाना बना देनेवाले सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) कल से न्यूज़ में बने हुए हैं. कल से ही ये खबर सुर्खियों में बनी हुई है कि इंडस्ट्री के एलिजिबल बैचलर जुबिन ने गुपचुप शादी (Jubin Nautiyal wedding) रचा ली है. खबरें थीं कि उन्होंने अपने बचपन के प्यार से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली है. बताया गया कि उन्होंने उत्तराखंड में फैमिली और क्लोज़ फ्रेंड्स की मौजूदगी में फेरे लिए. जुबिन की शादी की कुछ तस्वीरें भी वायरल हैं. हालांकि इन खबरों पर जुबिन की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया था, इसलिए फैंस के मन में सिंगर की शादी को लेकर कंफ्यूज़न था कि कहीं ये खबर झूठी तो नहीं. अब जुबिन के फादर ने बेटे की शादी का सच (Jubin Nautiyal wedding truth revealed) बताया है.

जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने सिंगर की शादी की न्यूज़ कन्फर्म कर दी है. उन्होंने बताया कि जुबिन की शादी हो चुकी है, लेकिन ये शादी हाल ही में नहीं हुई है. सच ये है कि जुबिन नौटियाल ने डेढ़ साल पहले ही शादी कर ली है. श्री नौटियाल ने बताया कि जुबिन शादी में शोर शराबा नहीं चाहते थे और ट्रेडिशनल वेडिंग करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने बिना किसी शोर शराबे के डेढ़ साल पहले ही शादी रचा ली.

जुबिन नौटियाल के पिता ने बताया कि सिंगर ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है. हालांकि उन्होंने दुल्हन का नाम डिस्क्लोज नहीं किया. खबरें थीं कि जुबिन नौटियाल ने अपने होमटाउन में परिवार के बीच शादी रचाई है, लेकिन उनके पिता ने कहा शादी बाहर की गई थी और शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे. उन्होंने शादी के बारे में और ज़्यादा डिटेल देने से इंकार कर दिया.

बता दें कि कल जुबिन की शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Jubin Nautiyal wedding pic goes viral) हुई थी, जिसमें सिंगर ने अपनी पार्टनर को हग किया हुआ था. दोनों ऑफवाइट वेडिंग आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे थे. हालांकि इस तस्वीर में जुबिन की दुल्हन का पूरा फेस रिवील नहीं हुआ है, न ही उनका नाम पता चला है. अब तो फैंस को जुबिन की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट और वेडिंग फोटोज़ शेयर करने का इंतज़ार है.

पिछले साल पहले ज़ुबिन शादी की अफवाहें तब खूब उड़ी थीं जब उन्हें एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ कई मौकों पर स्पॉट किया गया था. तब दोनों की डेटिंग की खबरें खूब उड़ी थीं और कहा जा रहा था कि जल्दी ही दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं. हालांकि, तब जुबिन ने इन खबरों को गलत बताते हुए कहा था कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं और उनका फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं है.

