Close

मां बनने के बाद बढ़े हुए वज़न को लेकर ट्रोल हुईं पत्रलेखा, बॉडी शेमिंग करनेवालों को लगाई जमकर फटकार, बोलीं- बच्चे को जन्म देना क्या गुनाह है? (Patralekhaa hits back at paparazzi for body-shaming her after giving birth, writes- I have not sat and eaten a mountain)

बॉलीवुड की लवेबल कपल राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) कुछ महीनों पहले ही पेरेंट बने हैं.  पिछले साल यानी 2025 में 15 नवंबर को पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है और मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं. पर्सनल लाइफ के साथ ही वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को भी बखूबी मैनेज कर रही हैं. मां बनने के बाद पत्रलेखा की पब्लिक स्पॉटिंग ना कर बराबर ही हो गई है. पिछले काफी टाइम से वो किसी इवेंट में भी नज़र नहीं आईं.

Patralekhaa

ऐसे में पिछले दिनों पत्रलेखा एक इवेंट में स्पॉट हुईं. मां बनने के बाद उनका वजन कुछ बढ़ गया है. ऐसे में लोग उनके बढ़े हुए वज़न को लेकर उनकी बॉडी शेमिंग (Patralekhaa faces body shaming) करने लगे. अब पत्रलेखा ने इन बॉडी शेमिंग करनेवालों को जमकर फटकार लगाई है. 

Patralekhaa

दरअसल हाल ही में पत्रलेखा की फिल्म 'टोस्टर' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसकी स्क्रीनिंग में वो पति राजकुमार राव के साथ पहुंची थीं, जहां से उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं.  मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आई थीं तो लोगों का ध्यान उनके बढ़े हुए वज़न पर गया, जिसके बाद उन्हें लोग बॉडी शेम करने लगे. अब पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके ट्रोलर्स और पैपराजी की क्लास (Patralekhaa hits back at trollers) लगाई है.

Patralekhaa

पत्रलेखा ने लिखा, "पैप्स पैज! मुझे क्या हो गया है? मैंने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है. हां, मेरा वजन बढ़ गया है. आप सभी को एक अस्वाभाविक लग रहा होगा. लेकिन ऐसा नहीं है कि मैंने बैठकर पहाड़ खा लिया है, मैंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है और एक साथ 2 फिल्में प्रोड्यूस की हैं, जो आसान काम नहीं है. अगर मैं कर सकती तो मैं ऐसी नहीं होती. मेरे शरीर ने प्रेग्नेंसी परऐसे ही रिएक्ट किया है. भगवान के लिए प्लीज थोड़ा संवेदनशील बनना सीखो."

Patralekhaa

बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा की मुलाकात ‘सिटी लाइट’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे और नवंबर 2021 में शादी की. शादी के 4 साल बाद अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी के दिन ही पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने पार्वती पॉल राव रखा है.

Patralekhaa and Raj Kumar Rao

Share this article