सोशल मीडिया पर चिराग पासवान संग उड़ रही लिंक पर की अफवाहों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत (Actor politician Kangana Ranaut) ने फिल्म 'मिले न मिले हम' कोस्टार और पॉलिटिशियन दोस्त चिराग पासवान (Miley Na Miley Hum co-star and fellow politician Chirag Paswan) के संग उड़ रही अपने लिंकअप की अटकलों पर अपना रिएक्शन दिया है. इससे पहले साल 2024 में भी कंगना और चिराग में एक साथ स्पॉट किया गया था, जब वे संसद में प्रवेश करने के लिए एक साथ दिल्ली पहुंचे थे. उस दौरान दोनों को एक साथ हल्के फुल्के पल (light hearted moment) बिताते हुए स्पॉट किया गया था. तब भी सोशल मीडिया पर उनके बारे में जमकर अटकलें लगाई जा रही थीं.

सोशल मीडिया पर कथित तौर पर उड़ रहे रोमांस की अफवाहों के बारे में जब कंगना रनौत से सवाल पूछा गया कि तो एक्ट्रेस ने कहा- नहीं नहीं, ऐसा कुछ नहीं है. चिराग सिर्फ फ्रेंड है. जब मैं उसे देखती हूं तो मुझे एक दोस्त की याद आती हूं. सच कहूं तो हमारे बीच कोई रोमांस नहीं चल रहा है. हम एक दूसरे को पसंद करते हैं. उन्होंने मेरे साथ 10 साल पहले एक फिल्म की थी. अगर हमारे बीच रोमांस होता तो आज हमारे बच्चे होते.

कंगना ने ये भी कहा- अगर मैं रोमांस करना चाहती तो पहले ही कर लेती. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बात बस इतनी ही थी कि वो सिर्फ फ्रेंडली वाइब थी... जो आपको ऐसे इंसान से मिलती है , जो आपके जैसा ही हो यानी कि जो किसी न किसी रूप में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ हो, इलिए उनका साथ मुझे अच्छा फील कराता है.

ये तो सभी जानते हैं कि कंगना रनौत भारतीय जनता पार्टी की मेंबर हैं और चिराग पासवान साल 2024 से फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के यूनियन मिनिस्टर और बिहार के हाजीपुरजिले के सांसद भी हैं

साल 2011 में आई तनवीर खान द्वारा डायरेक्ट की रोमांटिक ड्रामा फिल्म मिले ना मिले हम में एक साथ काम किया था. ये चिराग पासवान की डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म कंगना फीमेल लीड रोल में थी. उनके साथ नीरू बाजवा और सागरिका घाटके भी इस फिल्म में नजर आईं थीं
