आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिज़ी हैं. कुछ समय पहले वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग कर रही थीं, तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘राज़ी’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ और अब वो अपनी एक और फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. जी हां, फिल्म ‘गली बॉय’ में आलिया के साथ रणवीर सिंह नज़र आएंगे.

आलिया अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ के लिए मुंबई के एक स्टेशन पर शूटिंग करती नज़र आईं. हालांकि मुंबई की लोकल ट्रेनों में काफ़ी भीड़ होती है ऐसे में स्टेशन पर एक सीन की शूटिंग के लिए रविवार का दिन चुना गया और मुंबई के सायन स्टेशन पर शूटिंग के दौरान आलिया की तस्वीरें कैमरे में कैद की गई हैं, जिसमें आलिया हिजाब पहने दिखाई दे रही हैं.

ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म गली बॉय एक स्ट्रीट रैपर की कहानी है जो अपने हुनर और क़ाबिलियत के दम पर क़ामयाबी तक पहुंचने का सफर तय करता है. इन तस्वीरों में रणवीर सिंह ओवरब्रिज के बीच में नज़र आ रहे हैं. बता दें यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज़ होगी.

यह भी पढ़ें: इन 6 लोगों को डेट करने के बाद बिपाशा बसु बनीं करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी
