अथिया शेट्टी-केएल राहुल (Athiya Shetty and KL Rahul) पिछले साल 24 मार्च को पैरेंट्स बने थे. अथिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने इवारा (Evaarah) रखा है. अथिया फिलहाल मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. केएल राहुल भी पापा बनकर बेहद खुश हैं और अपनी लाडली से बेहद प्यार करते हैं. कल यानी 24 मार्च को इवारा एक साल (Athiya Shetty and KL Rahul's Daughter Evaarah Turns One) की हो गई और कपल ने धूमधाम से बेटी का फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक अथिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपनी बेटी इवारा का फर्स्ट बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. कपल ने जॉइंट पोस्ट शेयर करके बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक (pics of Evaarah's birthday celebration) दिखाई है. इवारा की क्यूट झलक फैंस का दिल जीत रही है.

अथिया और केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की क्यूट फैमिली मोमेंट्स शेयर किया है, जिसमें कभी अथिया अपनी लाडली को गोद में उठाकर उस पर प्यार लुटाती नज़र आ रही हैं तो कभी पापा केएल राहुल बिटिया की उंगली थामे दिख रहे हैं. इसके अलावा एनिमल-थीम वाले केक की तस्वीरें भी शेयर की गईं, तो वहीं एक तस्वीर में इवारा का हाथ केक के पास दिखाई दे रहा है.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी लाडली के लिए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे, हमारी जान. हमें अपने माता-पिता के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद. हम तुम्हें शब्दों और दुनिया से भी ज्यादा प्यार करते हैं." हालांकि कपल ने इवारा का चेहरा नहीं दिखाया है, पर फैंस उसकी प्यारी सी झलक देखकर ही खुश हो गए हैं और इवारा पर प्यार लुटा रहे हैं.

नानू सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने भी कॉमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर करके नातिन के बर्थडे पर लाड जताया है. वहीं मामू अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने भी इवारा के लिए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें नन्हीं इवारा मामू की गोद में बैठी है. कैप्शन में अहान ने लिखा, "एक साल हो गई? मेरी इवू को जन्मदिन मुबारक हो."

बात दें अथिया शेट्टी-केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी. शादी के 2 साल बाद 24 मार्च 2025 को उनके घर बेटी इवारा का जन्म हुआ.

